सिनेमा का क्रेज कभी भी कम नहीं होगा, OTT नए बच्चों को देता है प्लेटफार्म : सुनील शेट्टी
Indore : सदाबहार फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि सिनेमा का क्रेज कभी भी कम नहीं होगा। यह कल भी था और आगे भी बना रहेगा। बॉलीवुड के निर्देशक प्रयोगधर्मी है। इसलिए कभी कभी फिल्में अच्छी नही बन पाती। जबकि दक्षिण भारतीय सिनेमा दर्शकों से जुडा है, इसलिए साउथ की फिल्मों की डबिंग या कॉपी हिंदी सहित अन्य भाषाओं में होती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म केवल नए बच्चों या उभरते कलाकारों को प्लेटफॉर्म देता है।
परफ्यूम शोरूम की लांचिंग के लिए आए इंदौर
सुनील शेट्टी आज 8 जुलाई दोपहर परफ्यूम के नए शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में इंदौर आए हैं। शेट्टी ने कहा कि फिल्म बॉर्डर ने मुझे पहचान ही नहीं दी बल्कि इंडस्ट्री में आज भी हीरो बनाकर रखा। ऐसी फिल्म हमें अपने वतन से जोड़ती है। और उसमें काम करने वाले कलाकारों को भी हमेशा जिंदा रखती है। यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। हालांकि हेराफेरी, वेलकम जैसी फ़िल्में भी की लेकिन बॉर्डर लेजेंड फिल्म थी। अगर कुछ कसक है तो शराबी जैसी फिल्म में बिग भी जैसा किरदार करने का। मौका मिला तो जरूर शराबी का किरदार करुंगा।
ये खबर भी पढ़ें...
अपनी फिटनेस का राज बताते हुए सुनिल ने कहा कि मेरी सुबह बिना योग या एक्सरसाइज के नहीं होती है। लगातार काम करता हूं और हमेशा खुश रहता हू। खाता उतना ही ही जितना जरूरी है। इसके पूर्व उद बाय आइडियल के संचालक जमनादास चांदवानी ने बताया कि हमारा प्रीमियम परफ्यूम ब्रांड है जो दुबई का है। हम स्वयं परफ्युम बनाते हैं और इसकी कई रेंज हैं। हम परफ्युम क्रियेटर है और बीते 80 वर्षो से इस फील्ड में है। हमने परफ्यूम पर वर्षों तक रिसर्च और अनुसंधान किया है। इस मौके पर भरत, हीरज और दिनेश चांदवानी ने अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक