आईपीएस राम्या भारती पर क्यों फूटा एक्ट्रेस कुनिका का गुस्सा, बर्खास्त करने की उठी मांग
समझें क्या है पूरा मामला...
- तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना हुई है।
- इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान IPS अफसर और अन्य पुलिसकर्मी मुस्कुराते नजर आए।
- वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
- विपक्षी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।
- सरकार और पुलिस का कहना है कि उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के रवैये पर बवाल
तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है।
वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस पूरे मामले ने तब एक नया मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया पर लगातार दो वीडियो सामने आए। इन वीडियोज में आईपीएस अधिकारी और पुलिसकर्मी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लेकर आम जनता और विपक्षी दलों में भारी नाराजगी है।
विवाद की मुख्य वजह: वीडियो जिसने बढ़ाया गुस्सा
यह वायरल वीडियो पुलिस महकमे से जुड़ा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोयंबटूर जोन की आईपीएस राम्या भारती, डीआईजी पी. समिनाथन और एसपी पवन कुमार रेड्डी दिखाई दे रहे हैं।
ये सभी अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से ठीक पहले आपस में बातचीत करते हुए मुस्कुरा रहे थे। लोगों का कहना है कि एक तरफ पूरा जिला एक बच्ची की मौत के गम में डूबा है। वहूं दूसरी ओर पुलिस अफसरों का ऐसा रवैया पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
IPS ऑफिसर पर भड़कीं एक्ट्रेस कुनिका
इस मामले पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। कुनिका ने लिखा कि इन लोगों को शायद कोई फर्क ही नहीं पड़ता है।
यही वजह है कि बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला का इस तरह हंसना बेहद दुख देने वाला है जबकि वह खुद भी एक मां हो सकती है।
बीजेपी का सरकार पर तीखा हमला
इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। बीजेपी नेता विनोज पी सेल्वम ने कहा कि इतनी बड़ी और गंभीर घटना पर सरकार और प्रशासन का यह रवैया बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की असंवेदनशीलता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सरकार और पुलिस की कार्रवाई
एक तरफ जहां सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उद्योग मंत्री एस कीर्तन ने बताया कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) के सीधे निर्देश पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।
| जांच और कार्रवाई से जुड़े मुख्य बिंदु |
| मामले की जांच के लिए तुरंत 5 विशेष टीमें बनाई गई थी। |
| इलाके के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई थी। |
| टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों का सुराग मिला। |
| घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। |
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कार्थी को एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया है। वहीं एक अन्य आरोपी को इस पूरी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके
सीनियर का फोन न उठाना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, लगाया 10 हजार का जुर्माना
जांजगीर में भाजपा नेता को फंसाना पड़ा भारी, एएसआई लाइन अटैच, प्रभारी को थमाया नोटिस
देश दुनिया न्यूज : टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच