30 जून को भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, यहां जानें कार के फीचर्स

Kaushiki | Jun 21, 2026, 15:00 IST
tata sierra ev
टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी का टीजर जारी कर दिया है। यह कंपनी की सातवीं इलेक्ट्रिक कार होगी और 30 जून को लॉन्च होगी। इसमें 600 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार Sierra EV 30 का टीजर जारी कर दिया है। ये कंपनी की सातवीं इलेक्ट्रिक कार होगी। Sierra EV 30 जून को भारत में लॉन्च होगी।



ये कार सिएरा के पेट्रोल-डीजल वर्जन का ही इलेक्ट्रिक कन्वर्जन होगी। इसलिए डिजाइन और कैबिन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। टाटा मोटर्स की सिएरा एक ऐसा नाम है, जिसका इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं।



कंपनी ने इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को सबसे पहले फरवरी 2020 में पेश किया था। उस वक्त से लेकर अब तक कार के डिजाइन में काफी बदलाव हो चुका है। अब जाकर इसका इलेक्ट्रिक वर्जन ग्राहकों के सामने आने वाला है। ताजा टीजर से कार की पहली झलक सामने आई है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।



डिजाइन में दिखेगा ICE वर्जन वाला अंदाज

सिएरा ईवी का डिजाइन इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन से काफी मिलता-जुलता रहेगा। कार में स्क्वायर्ड ऑफ डिजाइन देखने को मिलेगा, जिसमें कनेक्टेड एलईडी हेडलाइट्स और टेल-लैंप्स शामिल होंगे।



फ्रंट में फुल लेंथ एलईडी डीआरएल और बॉडी कलर वाली पट्टी मिलेगी, जिसके बीच में टाटा का लोगो लगा होगा। हेडलैंप्स बंपर के ऊपरी हिस्से में और फॉग लैंप्स नीचे की तरफ वर्टिकली लगे होंगे। कार में ब्लैक्ड आउट ए और सी पिलर भी देखने को मिलेंगे, जो इसे एक प्रीमियम लुक देंगे।



साइड प्रोफाइल में सिएरा ईवी का डिजाइन लगभग वैसा ही रहेगा, बस ऑल-व्हील-ड्राइव वैरिएंट में नई बैजिंग और डुअल-टोन अलॉय वील्स देखने को मिल सकते हैं।



कार में 19 इंच के बड़े वील्स मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ भी डिजाइन लगभग पेट्रोल वर्जन जैसा ही रहेगा, बस टेलगेट पर सिएरा ईवी की नई बैजिंग देखने को मिलेगी।



Tata Sierra EV 30 जून को होगी अनवील, 550KM रेंज और AWD के साथ मचेगी धूम - News18 हिंदी


केबिन में मिलेगा ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

सिएरा ईवी के कैबिन में भी ICE वर्जन से काफी कुछ मिलता-जुलता रहेगा। हालांकि इसमें कुछ नए अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं। कार में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल हो सकती है।



इसके अलावा कार में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।



टाटा सिएरा ईवी 30 जून को लॉन्च होने की उम्मीद: संभावित डिज़ाइन, फीचर्स, बैटरी विकल्प


बैटरी और रेंज की जानकारी

सिएरा ईवी की बैटरी और मोटर कॉन्फिगरेशन हैरियर ईवी से शेयर्ड होंगे। यानी इसमें वही टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होगी, जो हैरियर ईवी में मिलती है। कार में 65 किलोवाट-घंटे और 75 किलोवाट-घंटे की दो बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है।



बड़े बैटरी पैक वाले वैरिएंट में कार 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा कार में रियर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव, दोनों ही विकल्प मिलने की उम्मीद है।



हालांकि ऑल-व्हील-ड्राइव सिर्फ टॉप वैरिएंट में ही मिल सकता है। कार में फास्ट चार्जिंग और व्हीकल-टू-लोड फंक्शनैलिटी भी मिल सकती है, जिससे यूजर इस कार से दूसरे गैजेट्स या इलेक्ट्रिक व्हीकल को भी चार्ज कर सकेंगे।



Electric SUV


कीमत और मुकाबला

Tata Motorsसिएरा ईवी (Electric SUV) की कीमत लगभग 18 से 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है। इस तरह यह कार टाटा की कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच पोजिशन की जाएगी।



भारतीय बाजार में सिएरा ईवी (new launches) का मुकाबला महिंद्रा बीई 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी और मारुति ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।



600KM से ज्यादा रेंज, तीन स्क्रीन और बहुत कुछ, सामने आई Sierra EV की पहली तस्वीर - sierra ev teaser


टाटा मोटर्स के लिए यह कार बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस सेगमेंट में पहले से ही महिंद्रा और हुंडई जैसी बड़ी कंपनियों की मजबूत पकड़ है। ऐसे में सिएरा ईवी को अपनी कीमत, फीचर्स और रेट्रो डिजाइन के दम पर ग्राहकों को लुभाना होगा।



टाटा मोटर्स भारत में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता (new launcing) कंपनी है। टियागो ईवी, पंच ईवी, नेक्सॉन ईवी और कर्व ईवी की सफलता के बाद अब कंपनी सिएरा ईवी को लॉन्च करने जा रही है। यह कार टाटा के एक्टिव.ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।



FAQ

  1. टाटा सिएरा ईवी कब लॉन्च होगी?
    टाटा सिएरा ईवी 30 जून 2026 को भारत में लॉन्च होगी। यह टाटा की सातवीं इलेक्ट्रिक कार होगी। इसका टीजर पहले ही जारी हो चुका है।
  2. सिएरा ईवी की कीमत कितनी हो सकती है?
    सिएरा ईवी की कीमत 18 से 25 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। यह कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच पोजिशन की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है।
  3. सिएरा ईवी कितनी रेंज दे सकती है?
    सिएरा ईवी 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें 65 और 75 किलोवाट-घंटे के बैटरी पैक मिलेंगे। बड़ी बैटरी वाला वैरिएंट ज्यादा रेंज देगा।

ये खबरें भी पढ़ें...



ABHIGYAN ऐप लॉन्च: 35 सेकेंड में होगी अपराधी की फिंगरप्रिंट पहचान



E85 फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत, कौन सी गाड़ियां चलेंगी?



Vi ने लॉन्च किया हाइब्रिड रिचार्ज प्लान, 365 दिन वैलिडिटी और फ्री रोमिंग जानें डिटेल्स



फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए देने होंगे पैसे, लॉन्च हुए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान



Tags:
  • Electric SUV
  • Tata Motors
  • टाटा मोटर्स
  • new launches
  • new launcing