Team India honored : टी20 विश्वकप विजेता टीम के स्वागत में उमड़ी मुंबई

Jitendra Shrivastava | Jul 04, 2024, 19:28 IST
THESOOTR
महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब रोहित शर्मा की टी20 विश्वकप विजेता टीम का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय परेड के लिए वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए मुफ्त प्रवेश की अनुमति दी है...

Team India honored : भारत की टी20 विश्वकप विजेता टीम का विजय जुलूस मुंबई के नरीमन प्वाइंट से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचा। यहां विश्व विजेता भारतीय टीम की विक्ट्री परेड होगी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय परेड के लिए वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए मुफ्त प्रवेश की अनुमति दी है। सभी को 6 बजे तक स्टेडियम में एंट्री की अनुमति दी गई थी।



नरीमन प्वाइंट से वानखेडे़ स्टेडियम तक ट्रैफिक डायवर्ट

मुंबई के लोग सुबह से विश्व विजेता टीम की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर निकल पड़े। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक नरीमन प्वाइंट से वानखेडे़ स्टेडियम तक का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था। हालांकि, फिर भी मरीन ड्राइव पर देर शाम तक लंबा जाम लगा रहा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर लिखा था कि टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 4 जुलाई 2024 को मरीन ड्राइव पर एक भव्य विजय परेड का आयोजन किया गया है। यात्रियों को असुविधा को बचाने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे यातायात व्यवस्था रहेगी।



Tags:
  • मुंबई
  • वानखेड़े स्टेडियम
  • Team India honored
  • टी20 विश्वकप विजेता
  • भारतीय टीम की विक्ट्री परेड