देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज 'अटल सेतु' का उद्‌घाटन आज, खत्म हुई मायानगरी की मुसीबत, 22km लंबे इस ब्रिज का 16.5km हिस्सा पानी पर

Pooja Kumari | Jan 12, 2024, 24:00 IST
देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज 'अटल सेतु' का उद्‌घाटन आज, खत्म हुई मायानगरी की मुसीबत, 22km लंबे इस ब्रिज का 16.5km हिस्सा पानी पर
अटल सेतु ब्रिज से मुंबई से नवी मुंबई का सफर पूरा करने वाले कार चालकों को 250 रुपये टोल पर खर्च करने होंगे। कैबिनेट की बैठक में एमटीएचएल की टोल की दरों को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।

BHOPAL. पीएम मोदी शुक्रवार यानी आज समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावाशेवा अटल सेतु का उद्‌घाटन करेंगे। इस ब्रिज के उद्‌घाटन के बाद मुंबई से नवी मुंबई केवल 20 मिनटों में पहुंचा जा सकता है। 22 किमी लंबे ब्रिज में 16.5 किमी. हिस्सा पानी पर है और 5.5 किमी का एलिवेटेड रोड है। ब्रिज खुलने के बाद मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाइवे तक बिना ट्रैफिक में फंसे पहुंचना आसान होगा।



10 देशों के एक्सपर्ट ने मिलकर किया इस ब्रिज का निर्माण

बता दें कि देश का सबसे लंबा ब्रिज कई मायनों में खास है। इस ब्रिज पर वाहनों को 100 किमी की स्पीड से गाड़ी चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। जानकारी के मुताबिक वाहनों की गति को बनाए रखने के लिए देश में पहली बार ओपन रोड टोलिंग सिस्टम एमटीएचएल पर होगा। इस ब्रिज का निर्माण 10 देशों के एक्सपर्ट और 15,000 स्किल्ड वर्कर्स की मदद से किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से बना ब्रिज भूकंप के झटकों और समुद्र की तेज लहरों के बीच 100 वर्ष तक खड़े रहने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज के निर्माण के दौरान पर्यावरण और समुद्री जीवों का खास खयाल रखा गया।



ब्रिज को बनाने में कुल 17,840 करोड़ रुपये खर्च

जानकारी के मुताबिक इस ब्रिज को तैयार करने में कुल 17,840 करोड़ रुपये की लागत आई है। बता दें एमटीएचल के खुल जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई के बाद रायगढं जिले में तीसरी मुंबई तैयार करने की योजना सरकार ने बनाई है। इसके लिए एमटीएचएल तैयार करने वाली एजेंसी एमएमआरडीए को वहां की प्लानिंग अथॉरिटी को तौर पर नियुक्त किया गया है। इस पुल पर मोटर साइकल, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टरों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। एक अधिकारी के मुताबिक कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनी बस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उनका कहना है कि पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। एमटीएचएल शिवरी से शुरू होकर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में जाकर समाप्त होती है।



Tags:
  • अटल सेतु ब्रिज का उद्घाटन आज
  • पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
  • पुल का 16.5 किमी हिस्सा पानी में
  • मुंबई अटल सेतु ब्रिज का उद्घाटन
  • Atal Setu Bridge will be inaugurated today
  • PM Narendra Modi will inaugurate
  • 16.5 km part of the bridge is under water
  • Mumbai Atal Setu Bridge will be inaugurated