शीतलहर की चपेट में MP, कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम, राजस्थान-CG में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Pratibha Rana | Jan 26, 2024, 08:07 IST
शीतलहर की चपेट में MP, कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम, राजस्थान-CG में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के कारण कई स्थानों पर पड़ रही कड़ाके के ठंड पड़ रही है। इस बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर शीतलहर के आसार हैं।

BHOPAL/RAIPUR/JAIPUR. मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश में दिन में राहत और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों पर शीतलहर के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश के 43 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। वहीं बात करें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मौसम के बारे में तो इन तीनों राज्यों में मौसम आंशिक रूप से बादलदार रहने की संभावना है। आसमान में हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा मध्यम रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।



मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम इस प्रकार रहने की संभावना है:

भोपाल- अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस



इंदौर- अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस



ग्वालियर- अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस



जबलपुर- अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस



प्रदेश के इन जिलों में जिलों में शीतलहर के आसार

  • यहां शीतलहर - खंडवा, खरगोन, सिवनी, छतरपुर, भिंड, सतना, सागर
  • यहां हल्के से मध्यम कोहरा- मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली और सीधी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।
  • यहां मध्यम से घना कोहरा- ग्वालियर, दतिया, भिंड,रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिले में मध्यम से घना कोहरे के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ का मौसम

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में हल्की बूंदाबादी!

राजस्थान में सुबह-शाम कोहरा और ठंड रहने से आम लोगों के जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसी स्थिति 31 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में 27 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।



  • जयपुर- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस
  • उदयपुर- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर-अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस


Tags:
  • आज का मौसम
  • MP-CG Weather forecast
  • Aaj Ka Mousam
  • MP weather
  • MP Tempertaure
  • MP weather news
  • MP-CG weather report
  • cold in MP
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम
  • एमपी तापमान
  • मौसम न्यूज
  • मौसम रिपोर्ट
  • rajasthan weather news
  • राजस्थान में ओले का अलर्ट