मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी कोहरे की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

Pratibha Rana | Jan 19, 2024, 08:06 IST
मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी कोहरे की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 जनवरी के बाद प्रदेश में सर्दी से हालात और खराब होने के आसार हैं। जबकि राजस्थान के शीतलहर का प्रभाव कम नहीं हो रहा है।

BHOPAL/RAIPUR/JAIPUR. मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम (Aaj Ka Mousam) अभी जारी रहेगा। अगले 3 से 4 दिन मौसम और खराब होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 जनवरी के बाद प्रदेश (MP weather)में सर्दी से हालात और खराब होने के आसार हैं। जबकि राजस्थान (rajasthan weather news) के शीतलहर का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। कोहरे और शीतलहर के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शीत लहर चलने के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम (cg weather forecast) का मिजाज बदलने वाला है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। आज प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।



मध्य प्रदेश में कोल्ड-डे का अलर्ट

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 2 से 3 तक दिन का टेम्प्रेचर कम रहेगा। उत्तरी भारत से हवा की स्पीड अधिक है। इस वजह से कई शहरों में कोल्ड-डे का अलर्ट भी है। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। इंदौर, भोपाल, और ग्वालियर में, दिन का तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात का तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।



मप्र में मौसम का हाल

  • यहां हल्के से मध्यम कोहरा- सिंगरौली, रतलाम, गुना और अशोकनगर।
  • मध्यम से घना कोहरा- सागर, चंबल संभाग के साथ सीधी, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया।
  • आसमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • दिन का तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • रात का तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
  • आर्द्रता: 50-60%

राजस्थान में कोहरा और शीतलहर का असर

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी को 6 जिलों में घना कोहरा और 8 जिलों में शीतलहर का असर देखा जाएगा। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। जयपुर, जोधपुर, और अजमेर में, दिन का तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात का तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।



  • यहां घना कोहरा: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़
  • यहां शीतलहर: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, करौली, सीकर, चूरू
  • आसमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • दिन का तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
  • रात का तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
  • आर्द्रता: 40-50%

छत्तीसगढ़ में बारिश

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज से प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे रात के तापमान में गिरावट आने के साथ ही प्रदेश में एक बार ठंड महसूस होने लगेगी। आज से उत्तरी हवा आनी शुरू हो जाएगी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 22, 23 और 24 जनवरी को भी कुच-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।



  • आसमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • दिन का तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • रात का तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
  • आर्द्रता: 50-60%
Tags:
  • आज का मौसम
  • MP-CG Weather forecast
  • Aaj Ka Mousam
  • MP weather
  • MP Tempertaure
  • MP weather news
  • MP-CG weather report
  • cold in MP
  • Chhattisgarh Weather News
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी मौसम
  • एमपी तापमान
  • मौसम न्यूज
  • मौसम रिपोर्ट
  • rajasthan weather news
  • राजस्थान में ओले का अलर्ट