Top News : खबरें काम की
ट्रम्प का बड़ा बयान: होर्मुज खोलने पर तेल पर कब्जा कर मुनाफा कमाने की बात
खबरें काम की| top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर उन्हें थोड़ा और समय मिले, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को खोल सकते हैं। उनका कहना था कि इससे अमेरिका तेल पर कब्जा करके अकूत दौलत कमा सकता है, जो पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। वहीं इजराइल भी ईरान पर हमले जारी रखने की योजना में है।
भारत आ रहा ईरानी तेल टैंकर चीन की ओर मुड़ा, पेमेंट विवाद की आशंका
भारत के लिए आ रहा ईरानी तेल टैंकर अचानक अपना रास्ता बदलकर चीन की ओर मुड़ गया। गुजरात के पास पहुंचने से पहले टैंकर ने दिशा बदल ली और अब चीन के डोंगयिंग शहर की ओर बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेमेंट विवाद के कारण यह रास्ता बदला हो सकता है।
इमाम उमर अहमद इल्यासी का बड़ा बयान; जल्द भारत में शामिल होगा पीओके
ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन ( AIIO ) के प्रमुख इमाम उमर अहमद इल्यासी ने पीओके को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पीओके, जो हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है, जल्द ही भारत में फिर से शामिल हो जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान में ओले, UP-दिल्ली में धूल भरी आंधी और हिमाचल में एवलांच का अलर्ट
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में ओले गिरे और सात जिलों में बारिश हुई। यूपी और दिल्ली में धूल भरी आंधी चली, जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एवलांच का अलर्ट जारी किया गया। कई जगहों पर तेज हवाओं और बारिश के बाद हताहत भी हुए।
भारत ने कहा- हम अकेले, जिन्होंने होर्मुज में नाविक खोए, शांति से हल की अपील
ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर एक बड़ी ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से अधिक देशों ने भाग लिया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि अब तक सिर्फ भारत के नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने संकट का समाधान शांति और बातचीत से ही करने की अपील की।
ट्रम्प सरकार में जंग के बीच उथल-पुथल, बड़े अधिकारियों की बर्खास्तगी की आशंका
ट्रम्प सरकार में ईरान युद्ध के बाद उथल-पुथल मच गई है। 24 घंटे के भीतर आर्मी चीफ और अटॉर्नी जनरल को हटाया गया। अब अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, FBI चीफ काश पटेल और नेशनल इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड की बर्खास्तगी की चर्चा हो रही है। स्थिति बदलने की संभावना है।
आर्टेमिस II चांद की ओर बढ़ा, 34,000 किमी/घंटा की रफ्तार से निकल पड़ा अंतरिक्ष यान
आर्टेमिस II मिशन ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ दी है और चांद की ओर बढ़ रहा है। यान की रफ्तार अब 34,000 किमी/घंटा है। इस ट्रांसलूनर इंजेक्शन बर्न प्रोसेस के दौरान इंजन फायर किए गए, जिससे यान की गति तेजी से बढ़ी। अब यान चांद की ओर बढ़ेगा, जहां पहले केवल 24 इंसान पहुंचे हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी: दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा संकट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी ने बड़ा खतरा पैदा किया है। पूरे विश्व की तेल सप्लाई कुछ जलमार्गों पर निर्भर है। इनमें होर्मुज, बाब-अल-मंदब, मलक्का जलडमरूमध्य, स्वेज नहर और तुर्की जलडमरूमध्य प्रमुख हैं। इन पांच जलमार्गों से हर दिन 6 करोड़ बैरल कच्चा तेल गुजरता है। यह यूरोप और एशिया की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फ्लाइट में 60% फ्री सीटों का फैसला टला, सरकार ने 15 दिन में बदला नियम, जानें वजह
हवाई यात्रियों को मिलने वाली बड़ी राहत फिलहाल टल गई है। केंद्र सरकार ने अपने ही पुराने फैसले पर रोक लगा दी है। अब फ्लाइट में 60% फ्री सीटें चुनने का मौका नहीं मिलेगा। अब अगले आदेश तक पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...