Top News : खबरें काम की
ईरान की चेतावनी, होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना देंगे
खबरें काम की | top news;ईरान के अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। रजाई ने अमेरिका को समुद्री लुटेरा करार देते हुए कहा कि जैसे F-15 जेट का हाल हुआ, वैसे ही अमेरिकी जहाजों का भी अंजाम होगा। ट्रम्प ने भी पलटवार करते हुए ईरान को चेतावनी दी।
ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रम्प का संदेह, कहा- अपराध की कीमत अभी चुकाई नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के शांति प्रस्ताव पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि ईरान ने अभी तक अपने अपराधों की कीमत नहीं चुकाई है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रस्ताव को वह देखेंगे, लेकिन उसकी सफलता की संभावना कम है। ईरान ने 14-पॉइंट शांति प्रस्ताव भेजा है।
नेपाल का भारत को अल्टीमेटम, लिपुलेख से मानसरोवर यात्रा न करने की अपील
नेपाल ने भारत से लिपुलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा न करने की अपील की है, दावा करते हुए कि यह इलाका नेपाल का हिस्सा है। नेपाल सरकार ने 1816 की सुगौली संधि का हवाला देते हुए भारत और चीन से इस विवादित इलाके में कोई गतिविधि न करने का आग्रह किया है।
भारत का पहला ऑप्टिकल और रडार सैटेलाइट 'दृष्टि' लॉन्च, नया मील पत्थर
भारतीय स्टार्टअप गैलेक्सआई ने अपना सबसे बड़ा प्राइवेट सैटेलाइट 'दृष्टि' स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया। 190 किलो वजनी यह सैटेलाइट ऑप्टिकल और रडार दोनों तकनीकों का उपयोग करता है, जो पहले कभी नहीं हुआ। यह भारत के रक्षा, कृषि, और डिजास्टर मैनेजमेंट में नई क्रांति लाएगा।
राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले, देहरादून में अंधेरा
रविवार को यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड में मौसम का जबरदस्त मिजाज देखने को मिला। राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 लोगों की मौत हो गई। देहरादून में तेज बारिश के कारण दिन में अंधेरा छा गया। यूपी और हरियाणा में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं देश के कई शहरों में गर्मी भी बढ़ी।
क्रूज हादसे में 13 मौतें, परिजनों का आरोप- एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है
क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों ने सीधे एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मोदी की लीडरशिप, आरएसएस भी होगा कोर्स का हिस्सा
गुजरात के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एक नया कोर्स शुरू करने की पहल की है। इस कोर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उसके सामाजिक प्रभाव का अकादमिक अध्ययन किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला ; 13 ठिकानों पर रेड से हिला छत्तीसगढ़, निकला करोड़ों का सोना, कैश और दस्तावेज
छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। 30 अप्रैल को प्रदेश के रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर सहित 13 महत्वपूर्ण ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस ताजा कार्रवाई में जांच एजेंसी ने 53 लाख रुपए नकद, 3.234 किलो सोना और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद किए गए कैश और ज्वेलरी की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 39 करोड़ रुपए आंकी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Delhi AC Blast में खराब AC ने ली नौ की जान, आपने अपना AC कब चेक करवाया था? जानें एसी मेंटेनेंस टिप्स
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार 3 मई, 2026 की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा जिले के विवेक विहार (Vivek Vihar) इलाके में स्थित एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा इतना अचानक और दर्दनाक था कि सोते हुए लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...