Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 10, 2026, 21:45 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, ट्रंप बोले- ईरान युद्ध जल्द होगा समाप्त, 5000 जगह हमलों का दावा; समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया: सुप्रीम कोर्ट। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान युद्ध जल्द होगा समाप्त, 5000 ठिकानों पर हमलों का दावा

खबरें काम की | top news:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजराइल ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा सैन्य अभियान जल्द समाप्त हो सकता है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के हजारों सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं और अब यह अभियान अपने अंतिम चरण में है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का समय आ गया, संसद का काम है फैसला करना

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का समय आ चुका है, लेकिन इस पर फैसला संसद को करना चाहिए। कोर्ट शरियत कानून में सुधार की जल्दबाजी से आगाह करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम समुदाय में कानूनी खालीपन उत्पन्न हो सकता है, खासकर संपत्ति बंटवारे में।



केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश बड़ा तोहफा: 3839 करोड़ से बनेगा हाईवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 3839 करोड़ की लागत से मध्यप्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र में हाईवे बनाने को मंजूरी दी। यह हाईवे बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन को फोर-लेन में बदलने का हिस्सा है, जो मध्यप्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।



लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गोगोई ने उठाए पक्षपाती रवैये के सवाल

विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया, जिसमें 50 से अधिक सांसदों ने समर्थन किया। गोगोई ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को 20 बार टोका गया, जबकि सत्ता पक्ष के सांसदों को नहीं रोका गया। प्रस्ताव पर चर्चा 10 घंटे चली और सदन को बुधवार तक स्थगित किया गया।



ईरान जंग का असर: थाईलैंड में लिफ्ट पर पाबंदी, सूट-टाई पहनने पर रोक

ईरान-अमेरिका-इजराइल जंग के कारण एशिया के कई देशों में ऊर्जा संकट गहरा गया है। थाईलैंड ने सरकारी दफ्तरों में लिफ्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाई, जबकि पाकिस्तान ने मंत्रियों की विदेश यात्राओं और सैलरी पर पाबंदी लगा दी। इन सख्त कदमों का उद्देश्य ऊर्जा बचत और सरकारी खर्च में कटौती करना है।



8 लाख कर्मचारियों को झटका: 8वें वेतन आयोग पर सरकार का फैसला, सरकार का वेतन समिति पर 'नो'

केंद्र सरकार ने 8 लाख सीपीएसई कर्मचारियों के वेतन संशोधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि वेतन संशोधन के लिए किसी नई समिति का गठन फिलहाल विचाराधीन नहीं है। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित, शरद पवार, रामदास आठवले शामिल

राज्यसभा चुनाव में 10 राज्यों की 37 सीटों में से 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें शरद पवार, रामदास आठवले और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। विपक्षी दलों के उम्मीदवार न उतारने के कारण यह स्थिति बनी, जबकि 11 सीटों पर मुकाबला जारी रहेगा।



CBSE 12वीं मैथ्स पेपर पर गाने का QR कोड, सीबीएसई ने बताया गलती, पेपर सुरक्षित

9 मार्च को CBSE 12वीं मैथ के पेपर में एक क्यूआर कोड पर स्कैन करने से 39 साल पुराने इंग्लिश सॉन्ग ‘रिकरोल’ की यू-ट्यूब लिंक खुलने से हड़कंप मच गया। सीबीएसई ने कहा कि यह गलती थी, लेकिन परीक्षा पेपर की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं हुआ है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।



जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया, दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के झंगर-नौशेरा सेक्टर में LoC पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश करते हुए एक आतंकी को मार गिराया। सेना को 10 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे दो आतंकवादियों की हरकत का पता चला था। दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद, दूसरे आतंकी की तलाश जारी है।



लाखों में पहुंचा दुबई का हवाई किराया, जेब खाली कर रायपुर लौट रहे लोग, आबूधाबी की टिकटें कैंसिल

Raipur. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी दिखाई देने लगा है। खाड़ी देशों से भारत लौटने वाले यात्रियों को इन दिनों काफी महंगी टिकट खरीदनी पड़ रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अनिल टुटेजा की याचिका, हाईकोर्ट जाने की सलाह

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले सहित अन्य मामलों में जांच का सामना कर रहे पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ भविष्य में किसी भी नए मामले में FIR दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • जम्मू-कश्मीर
  • राज्यसभा चुनाव
  • top news
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
  • केंद्रीय कैबिनेट बैठक
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • खबरें काम की