Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Feb 12, 2026, 21:25 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, बांग्लादेश चुनाव: वोटिंग खत्म, गिनती जारी; भारत ने 114 राफेल सौदे को दी मंजूरी: 3.25 लाख करोड़ की डील। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

बांग्लादेश चुनाव: वोटिंग खत्म, गिनती जारी; हसीना ने फर्जी चुनाव की उठाई मांग

खबरें काम की | top news:बांग्लादेश के आम चुनाव में मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है और वोटों की गिनती जारी है। अब तक 47.91% वोटिंग हो चुकी है। चुनाव में BNP और जमात के बीच तगड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी बताते हुए रद्द करने की मांग की है। भारत नतीजों का इंतजार कर रहा है।



भारत ने राफेल सौदे को दी मंजूरी: 3.25 लाख करोड़ की डील, मैक्रों का भारत दौरा हो सकता है सौदे का टर्निंग प्वाइंट

भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने फ्रांस से 114 नए राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस राफेल डील की कीमत 3.25 लाख करोड़ रुपए है और अब यह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के भारत दौरे पर सौदा हो सकता है।



राहुल गांधी की सदस्यता पर BJP का हमला, सांसद दुबे ने दी लाइफटाइम बैन की मांग

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया, जिसमें उनकी संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की गई है। सरकार ने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने से इनकार किया, जबकि प्रियंका गांधी ने इसका विरोध किया।



वंदे मातरम के सभी छंद गाने का विरोध: मदनी बोले- सरकार का आदेश आजादी पर हमला

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने वंदे मातरम के सभी छंद गाने का विरोध किया, इसे धार्मिक आजादी पर हमला बताया। संगठन के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि यह आदेश मनमाना और एकतरफा है। उनका कहना है कि कुछ छंद मातृभूमि को देवता के रूप में दिखाते हैं, जो उनकी मान्यताओं के खिलाफ हैं।



UN रिपोर्ट में दावा: दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली, महिला आतंकियों की भर्ती

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली। हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी उल्लेख है, जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे।



हरदीप पुरी ने राहुल गांधी को कहा मूर्ख, एपस्टीन से मुलाकातों को बेबुनियाद बताया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि दो मुलाकातों से किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। पुरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह जब एपस्टीन से मिले, तो वह असहज थे और मुलाकातें उनके काम से जुड़ी थीं, न कि उनकी इच्छा से।



प्रधानमंत्री मोदी नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे: ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को अपने नए ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगे। मोदी दोपहर 1:30 बजे सेवा तीर्थ का नामकरण करेंगे और शाम 6 बजे कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। इन नए ऑफिसों में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के दफ्तर होंगे, जबकि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक से मंत्रालय हटेंगे।



एयर इंडिया पर गंभीर आरोप: लंदन के अखबार का दावा- 10-20 लाख रुपए मुआवजा के बदले केस छोड़ने का ऑफर

लंदन के अखबार ‘द इंडिपेंडेंट’ ने एअर इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को 10-20 लाख रुपए का मुआवजा देने के बदले केस छोड़ने का प्रस्ताव दिया था।



राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में सर्दी में गिरावट; हिमाचल में स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का ब्रेक

फरवरी के दूसरे हफ्ते में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री को पार कर चुका है, जिससे सर्दी का असर कम हो गया है। वहीं, बिहार और झारखंड में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में 42 दिन बाद स्कूल खुल गए हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी नहीं होगी।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
  • मौलाना सैयद अरशद मदनी
  • top news
  • बांग्लादेश
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
  • राफेल डील
  • खबरें काम की