Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 13, 2026, 21:42 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी: ट्रम्प का दावा, 158 ईरानी जहाज तबाह; नोएडा में हिंसक प्रदर्शन: 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 गाड़ियां तोड़ीं। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकाबंदी: ट्रम्प का दावा, 158 ईरानी जहाज तबाह

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की नौसेना के 158 जहाजों को तबाह कर दिया है। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी ईरानी जहाज नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा।



नोएडा में हिंसक प्रदर्शन: 350 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, 150 गाड़ियां तोड़ीं

नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किया। सैकड़ों कर्मचारियों ने फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की, 150 गाड़ियां तोड़ीं और कई कारों को आग के हवाले कर दिया। योगी सरकार ने हाईलेवल कमेटी गठित कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।



मिडिल ईस्‍ट में तनाव: भारत की खुदरा महंगाई दर 3.4% तक पहुंची, जानें किस राज्य में सबसे अधिक Dearness

भारत की खुदरा महंगाई दर मार्च 2026 में बढ़कर 3.4% हो गई, जबकि फरवरी में यह 3.21% थी। इस वृद्धि का प्रमुख कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन पर दबाव है। वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव, खासकर ईरान युद्ध के कारण, महंगाई पर प्रभाव डालने वाला एक मुख्य कारण रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



केंद्र सरकार का बड़ा फेरबदल: एमपी कैडर के पी. नरहरि सहित 48 IAS-IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर IAS तबादला (IAS Transfer) किया। कैबिनेट नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet - ACC) ने संयुक्त सचिव स्तर पर 48 अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी। इन अधिकारियों में एमपी कैडर के पी. नरहरि, प्रियंका दास समेत 5 अधिकारी भी हैं। रक्षा, गृह, वित्त, PMO सहित 20 से अधिक मंत्रालयों में यह फेरबदल किए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ठाणे में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, वैन और ट्रक की टक्कर में 2 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ, जब कल्याण से मुर्बाड जा रही वैन सीमेंट मिक्सर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।



बिहार के नए सीएम का 14 को होगा ऐलान, सम्राट चौधरी के नाम पर लग सकती है मुहर!

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने वाला है। मंगलवार शाम 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें तेज हैं। सत्ता परिवर्तन (Power Change) के संकेत हर तरफ दिख रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बंगाल चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, SIR में जिनके नाम कटे, उन्हें वोट नहीं देने की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन वोटरों को मतदान की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिनके नाम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कटे हैं और जिनकी शिकायतें ट्रिब्यूनलों में लंबित हैं। कोर्ट ने कहा कि इस स्टेज पर चुनाव प्रक्रिया में कोई दखल नहीं दिया जाएगा।



अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर उठाए सवाल, बोले-आप 4 बार RSS से जुड़े इवेंट में गईं

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर सवाल उठाए। यह मामला आबकारी नीति से जुड़ा था। याचिका दायर की गई थी कि जस्टिस शर्मा को मामले से अलग किया जाए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा ने RSS के कार्यक्रमों में चार बार हिस्सा लिया। इससे उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



216 करोड़ का पीडीएस घोटाला, रिपोर्ट में बड़े खुलासे

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़ा बहुचर्चित घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। कभी 600 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के रूप में सामने आया यह मामला अब जांच रिपोर्ट के साथ नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस विवाद की शुरुआत कांग्रेस शासनकाल घोटाला में हुई थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पीडीएस में 600 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • नीतीश कुमार
  • अरविंद केजरीवाल
  • केंद्र सरकार
  • खुदरा महंगाई
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • बिहार
  • IAS-IPS
  • top news
  • नोएडा
  • हिंसक प्रदर्शन
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज