Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2026, 21:47 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल 11 बजे होगी शपथ; ट्रम्प और मोदी के बीच 40 मिनट की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान ने होर्मुज में मिसाइल दागते हुए वीडियो शेयर किया, चीन ने जताई चिंता

खबरें काम की | top news:ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी मिसाइल बोट्स की ताकत दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने कहा, "अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।" वहीं, अमेरिका ने वहां जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी है। चीन ने मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए 'जंगल के कानून' के खिलाफ आवाज उठाई।



ट्रम्प और मोदी के बीच 40 मिनट की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट पर हुई चर्चा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान जंग और होर्मुज स्ट्रेट के खुले रहने पर चर्चा की। मोदी ने ट्रम्प से भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की बात की।



नीतीश की विदाई, सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद अब भाजपा नेता सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है। NDA विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है और वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे। सम्राट कल यानी 15 अप्रैल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। इस शपथ कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 40 बुरी तरह झुलसे

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में बॉयलर फटने से 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच में जुट गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन : 6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में, जानें क्या है खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 14 अप्रैल मंगलवार को देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह परियोजना दिल्ली से देहरादून तक सफर के समय को छह घंटे से घटाकर मात्र ढाई घंटे कर देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश की “भाग्य-रेखा” बताते हुए इस प्रोजेक्ट को भारत के विकास में महत्वपूर्ण कदम कहा। इसके उद्घाटन में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लोकसभा सीटें 850 करने की तैयारी: महिला आरक्षण और परिसीमन से कैसे बदलेगी भारतीय राजनीति?

भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में एक ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी हो रही है। केंद्र सरकार लोकसभा सीट बढ़ोतरी 850 (Lok Sabha Seat Increase 850) के प्रस्ताव के साथ संसद में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही है। इस विधेयक का उद्देश्य केवल लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि परिसीमन (Delimitation) को फिर से लागू करना और महिला आरक्षण (Women Reservation) को जल्द प्रभावी बनाना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सरकार पर बरसे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले-मंदिर हमारी दुकानें या शोरूम नहीं, सरकारी नियंत्रण से बाहर हों

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंदिरों के सरकारी नियंत्रण और उनके व्यावसायिक उपयोग को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकारों ने मंदिरों को कमाई का जरिया बना दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी दुकानें या शोरूम नहीं हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नोएडा में दूसरे दिन भी बवाल, पुलिस और श्रमिकों के बीच हिंसक झड़प

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का हंगामा जारी है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से झड़प की और गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुए 300 से अधिक गिरफ्तारियां कीं। इस दौरान 15 कंपनियों की फोर्स और 26 पुलिस अफसर मौके पर भेजे गए।



राजस्थान, MP और यूपी में तापमान 40°C के पार; कल से लू की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया है, जबकि MP, यूपी और गुजरात में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले दो हफ्तों तक लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं, उत्तराखंड और सिक्किम में बर्फबारी हो रही है।



Tags:
  • पीएम मोदी
  • नीतीश कुमार
  • लोकसभा
  • top news
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • एक्सप्रेस वे
  • सम्राट चौधरी
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • वेदांता पावर प्लांट