Top News : खबरें काम की
अमेरिका का ईरान को चेतावनी: डील न मानी तो फिर होगा युद्ध
खबरें काम की | top news:अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने पीस डील को स्वीकार नहीं किया तो युद्ध फिर से शुरू हो सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी आदेश का इंतजार कर रही है। वहीं, नाकाबंदी जारी रखने की भी घोषणा की गई।
अमेरिका ने ईरान के 13 जहाजों को वापस लौटाया, ईरान ने अमेरिका की नाकाबंदी पर चेतावनी दी
ईरान अमेरिका जंग। अमेरिका ने हाल ही में ईरान से निकलने की कोशिश कर रहे 13 जहाजों को वापस लौटा दिया। यह कदम अमेरिका की होर्मुज की नाकाबंदी का हिस्सा है, जिससे कोई भी जहाज अब तक इस मार्ग से नहीं गुजरा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
PM मोदी बोले- परिसीमन से किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, नारी शक्ति का हक छीनने वालों को माफी नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण बिल पर अहम बयान दिए। उन्होंने लोकसभा में गारंटी दी कि परिसीमन प्रक्रिया में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। महिला आरक्षण को नारी शक्ति का हक बताते हुए उन्होंने विपक्ष को कड़ा जवाब दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेपाल के PM बालेन शाह का आदेश: 7 पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्ति की होगी जांच
नेपाल में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। देश के नवनिर्वाचित पीएम बालेन शाह की सरकार ने 2006 के बाद से सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं की संपत्ति की जांच शुरू करने का आदेश दिया है। इस फैसले में सात पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। इसके साथ ही, इन नेताओं के कार्यकाल में रहे मंत्रियों और उच्च अधिकारियों की संपत्ति की भी जांच होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अमेरिका में 5 वैज्ञानिक गायब, ट्रम्प सरकार से जांच की मांग
अमेरिका में न्यूक्लियर और स्पेस रिसर्च से जुड़े 5 वैज्ञानिक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए हैं और उनकी संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं। व्हाइट हाउस ने इस मामले की जांच की बात कही, लेकिन कई लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियां इसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं।
नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 7 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS ऑफिस में धर्मांतरण और यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। महिला कर्मचारियों को टारगेट कर 2022 से 2026 के बीच शोषण किया गया। पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में 9 FIR दर्ज किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने वोटिंग को अनिवार्य बनाने की मांग वाली याचिका की खारिज, जानें क्या बोले CJI
भारत में चुनावों में वोटिंग अनिवार्य करने की मांग फिर उठी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वोट डालना नीतिगत मामला है। यह निर्णय न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता। याचिका उन लोगों ने दायर की थी, जो जान-बूझकर वोट न देने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई चाहते थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दो विमानों के विंग आपस में टकराए, बड़ा हादसा टला, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। दो विमानों के विंग आपस में टकरा गए। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान हुआ, लेकिन कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। यह हादसा अकासा एयरलाइन और स्पाइसजेट के विमानों के बीच ग्राउंड हैंडलिंग के दौरान हुआ। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ममता का बड़ा आरोप: भाजपा चुनाव में बम धमाके कराएगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए बम धमाके कराएगी और इसका इल्जाम दूसरों पर लगाएगी। वहीं, तमिलनाडु में एक्टर विजय ने महिलाओं के लिए कई राहत योजनाओं के साथ अपना मेनिफेस्टो जारी किया।