Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 17, 2026, 21:56 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक: काबुल में बिछाई लाशें, 400 की मौत; होर्मुज ऑफ स्ट्रेट में फंसे LPG जहाज, भारत-ईरान में चल रही बात। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

Pakistan Afghanistan War: पाक की एयरस्ट्राइक ने काबुल में बिछाई लाशें, 400 की मौत की खबर

खबरें काम की | top news:दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी मुल्कों, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब एक भीषण युद्ध की शक्ल ले चुका है। पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने काबुल के रिहाइशी इलाकों और एक बड़े अस्पताल को अपना निशाना बनाया। इस भीषण हमले में अब तक 400 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 250 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



होर्मुज ऑफ स्ट्रेट में फंसे LPG जहाज, भारत-ईरान में चल रही बातचीत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में LPG आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि, एक जहाज भारतीय तट पर पहुंच चुका है। सरकार ने ईरान से फंसे जहाजों पर बातचीत तेज कर दी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में अगर अन्य जहाज नहीं पहुंचे तो संकट बढ़ सकता है।



ईरान जंग में अकेले पड़े ट्रम्प, नाटो देशों ने होर्मुज के रास्ते पर किया इनकार

ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका को शुरुआती सफलता मिल रही थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते को ईरान ने बंद कर दिया, जिससे तेल आपूर्ति प्रभावित हुई। ट्रम्प ने नाटो देशों से मदद मांगी, लेकिन इन देशों ने इस मामले में सहयोग से इनकार कर दिया है।



ईरान युद्ध के विरोध में अमेरिकी अफसर जो केंट ने दिया इस्तीफा, ट्रम्प पर आरोप

अमेरिकी काउंटरटेररिज्म अधिकारी जो केंट ने ईरान के खिलाफ युद्ध का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप इजराइल के दबाव में यह युद्ध लड़ रहे हैं। केंट के अनुसार, ईरान से अमेरिका को तत्काल कोई खतरा नहीं था, और यह युद्ध सही कारणों से नहीं शुरू हुआ।



लोकसभा से निलंबित 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन हटाया, स्पीकर बिरला की चेतावनी

लोकसभा में मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन हटा दिया गया। ये सांसद 4 फरवरी को हंगामा करने के कारण निलंबित किए गए थे। स्पीकर ओम बिरला ने इस दौरान सांसदों से एआई द्वारा बनाई गई तस्वीरें और पोस्टर न दिखाने की सख्त चेतावनी दी।



राहुल गांधी माफी मांगो: 204 पूर्व अधिकारियों की खुली चिट्ठी

17 मार्च 2026। देश के 204 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) राहुल गांधी को खुली चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में राहुल गांधी के संसद परिसर में हुए व्यवहार पर गंभीर चिंता जताई गई है। पत्र मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नेपाल में शी जिनपिंग की किताब जलाने पर विवाद, चीन ने जताई नाराजगी

नेपाल के मोरंग जिले में शनिवार रात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की किताब जलाए जाने से विवाद पैदा हो गया। काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने नेपाल के विदेश मंत्रालय से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। नेपाल के गृह मंत्री ने मामले की जांच का आदेश दिया है और कार्रवाई का वादा किया है।



कांग्रेस ने ओडिशा में 3 विधायकों को निकाला, हरियाणा में कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस ने ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया। पार्टी ने विधायकों को विधानसभा से अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा है। इसी बीच, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी।



LPG eKYC सबके लिए जरूरी नहीं : केंद्र सरकार ने दी सफाई

New Delhi. पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि LPG biometric Aadhaar authentication यानी eKYC सभी उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होती। यह सफाई करोड़ों Indane, HP Gas और Bharat Gas उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारतमाला घोटाले का मास्टरमाइंड निर्भय साहू गिरफ्तार, जमीनों की बंदरबांट कर कमाया माल

Raipur. छत्तीसगढ़ में हुए भारतमाला घोटाले का मास्टरमाइंड तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू गिरफ्तार हो गया है। निर्भय साहू लंबे समय से फरार था और जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू के हाथ नहीं आ रहा था। निर्भय साहू ने दलालों और कारोबारियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट में आ रही जमीनों के छोटे छोटे टुकड़े करवाए और करोड़ों का मुआवजा बांटा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • राहुल गांधी
  • लोकसभा
  • अफगानिस्तान
  • पाकिस्तान
  • top news
  • एयरस्ट्राइक
  • खबरें काम की
  • ईरान जंग