Top News : खबरें काम की
तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 की मौत, कई लोग घायल
खबरें काम की | top news:तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना विधानसभा चुनावों के दौरान घटी, जिससे राज्य में सनसनी फैल गई। धमाके के बाद बचाव और राहत कार्यों में तेजी से प्रयास किए गए और घायल व्यक्तियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईरान का पाकिस्तान को डेलिगेशन भेजने से इनकार, ट्रम्प की चेतावनी- "समझौता नहीं हुआ तो तबाही तय
ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता में अपने डेलिगेशन को भेजने से इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि जब तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, वो बातचीत में शामिल नहीं होगा। इस बीच, ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान के पास आखिरी मौका है, समझौता न हुआ तो बड़े हमले होंगे।
होर्मुज स्ट्रेट पर गोलीबारी के बाद दिल्ली ने दी चेतावनी, ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं होगी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में ईरानी नौसेना ने दो भारतीय तेल टैंकरों पर गोलीबारी की। भारतीय जहाज 'जग अर्णव' और 'सनमार हेराल्ड' निशाने पर आए। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया। नई दिल्ली ने साफ चेतावनी दी कि ऐसी हरकत के गंभीर परिणाम होंगे। यह घटना भारत-ईरान संबंधों (India-Iran Relations) के लिए बड़ा झटका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पीएम मोदी की बंगाल में हुंकार: महिला आरक्षण पर TMC का विश्वासघात, बंगाल की बेटियां मांगेंगी हिसाब
महिला आरक्षण को लेकर पूरे देश में अब सियासत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Bengal Rally) ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां भी प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर बंगाल की बेटियों को धोखा देने का आरोप लगाया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, हम युद्ध नहीं चाहते, आत्मरक्षा के लिए बना रहे हथियार, अमेरिका पर भरोसा नहीं
ईरान-अमेरिका तनाव (Iran-America Tension) एक नए मोड़ पर आ गया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु अधिकार (Nuclear Rights) छीनने का हक किसी को नहीं। होर्मुज स्ट्रेट बंद है, भारतीय जहाजों पर हमला हुआ और IRGC हथियार उत्पादन तेज कर रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, PM के नाम की पहली पूजा
उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगोत्री में पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
गर्मी का कहर: वर्धा और राजनांदगांव में तापमान 45°C, लू का अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के वर्धा और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को तापमान 45°C दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी ने अपना जोर दिखा दिया है, जहां कई शहरों का तापमान 43°C से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है।
मॉडल हर्षा रिछारिया अब कहलाएंगी स्वामी हर्षानंद गिरि : ग्लैमर की दुनिया छोड़ उज्जैन में लिया संन्यास
आज जहां हर कोई नेम और फेम के पीछे भागता है, वहां भोपाल की एक मशहूर मॉडल ने अपने निर्णय से सबको चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर जिनके लाखों चाहने वाले थे, उन्होंने अचानक भगवा चोला पहन लिया है। हम बात कर रहे हैं मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल हर्षा रिछारिया की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष फिर से तैयार, 200 सांसदों का समर्थन जुटाने की योजना
विपक्ष एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रयास में है। सूत्रों के मुताबिक, कई विपक्षी दलों के नेता एक नया नोटिस तैयार कर रहे हैं। मार्च में संसद में एक नोटिस खारिज होने के बाद अब 200 सांसदों का समर्थन जुटाने की योजना बनाई जा रही है।