Top News : खबरें काम की
ट्रम्प ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं, ईरान ने शर्तों में मुआवजे की मांग की
खबरें काम की | top news:डोनाल्ड ट्रम्प की टीम ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहती है, लेकिन ईरान ने मुआवजा देने और भविष्य में हमला न होने की गारंटी की शर्त रखी है। ट्रम्प इन शर्तों पर राजी नहीं हैं। अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत नहीं हो रही है, लेकिन कुछ देश मध्यस्थ का रोल निभा रहे हैं।
सरकार ने घरेलू फ्लाइट्स के किराए पर लगी रोक हटाई, कल से बढ़ेगा किराया
सरकार ने 23 मार्च यानी सोमवार से घरेलू फ्लाइट्स के किराए पर लगी सीमा हटा दी है। इससे एयरलाइंस अब सीटों की मांग के आधार पर किराया बढ़ा सकती हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मोदी की अध्यक्षता में पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग, गैस-तेल पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर रविवार को हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पेट्रोलियम, गैस, तेल, बिजली और फर्टिलाइजर्स की स्थिति पर 3.5 घंटे तक चर्चा की गई। गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्री शामिल हुए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत की बड़ी जीत, रूस से आया तेल और अमेरिका से पहुंची गैस
दुनिया भर में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने में कामयाब रहा है। रविवार 22 मार्च की सुबह भारतीय बंदरगाहों पर दो विशाल जहाजों ने दस्तक दी। एक तरफ रूस का कच्चा तेल है और दूसरी तरफ अमेरिकी गैस। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे और हिमपात का खतरा
देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव जारी है। IMD ने 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव से परेशानी हो सकती है। यूपी, बिहार और दिल्ली में कोहरा बढ़ा है, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है।
विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 आरोप लगाए, हटाने की मांग
विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस दिया है। इसमें CEC पर सरकार के इशारों पर काम करने और SIR के जरिए मताधिकार छीनने का आरोप लगाया गया है। विपक्ष ने उनके खिलाफ 7 आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
CJI सूर्यकांत का बयान, AI ज्यूडिशियरी को मजबूत करे, फैसले इंसान ही सुनाएं
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि AI का उपयोग ज्यूडिशियरी को मजबूत करने के लिए किया जाए, लेकिन इसे फैसले सुनाने में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह बात बेंगलुरु में आयोजित सेमिनार में साझा की, जिसमें AI का रोल डेटा प्रोसेसिंग और पैटर्न पहचानने तक सीमित रहना चाहिए।
कंपनी ने प्रेग्नेंट महिला को नहीं दिया वर्क फ्रॉम होम तो कोर्ट ने ठोका 200 करोड़ का जुर्माना
अमेरिका के ओहायो में एक प्रेग्नेंट महिला (pregnant woman ) को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं दी गई। इसके कारण महिला की समय से पहले डिलीवरी हुई और नवजात की मौत हो गई। कोर्ट ने माना कि घर से काम करने की अनुमति मिलती, तो स्थिति अलग हो सकती थी। इस आधार पर कंपनी पर 200 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पाकिस्तान दुनिया का सबसे आतंकवाद प्रभावित देश, भारत में आतंकी घटनाएं 43% घटी
पाकिस्तान अब दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश बन चुका है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1139 लोगों की जान गई। वहीं, भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी आई है, जिससे भारत को राहत मिली है।