Top News : खबरें काम की
बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल में 92% और तमिलनाडु में 85% वोटिंग
खबरें काम की | top news:पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग हुई। दोनों राज्यों में मतदान का नया रिकॉर्ड बन गया है। पश्चिम बंगाल चुनाव में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 92% वोटिंग हुई। वहीं, तमिलनाडु में 85% वोटिंग की गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ट्रंप ने होर्मुज में माइन बिछाने वाले जहाजों को तबाह करने का आदेश दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले जहाजों को तबाह करने का आदेश दिया। ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट अब पूरी तरह अमेरिका के नियंत्रण में है और ईरान को इसे समझने में कठिनाई हो रही है। युद्ध में ईरान हार रहा है।
भारत के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के जहरीले बोल, भारत और चीन को बताया नरक
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। इस बार केंद्र में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा साझा किया है जिससे भारत और चीन जैसे देशों में नाराजगी बढ़ सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मोदी का बंगाल में बड़ा प्रहार : झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची विपक्ष को लगी!
पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को सिर्फ नतीजे नहीं आएंगे। उस दिन बंगाल की राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव दिखाई देगा। पीएम ने कहा कि टीएमसी की हार अब पूरी तरह तय है। बंगाल की जनता अब डर के साये से बाहर निकल रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हीटवेव का कहर: ओडिशा में जनगणना रोकी, 16 शहरों में पारा 43°C के पार
देश के कई राज्यों में हीटवेव जारी है, जहां पारा 40°C से 45°C के बीच पहुंच चुका है। ओडिशा ने गर्मी के चलते जनगणना रोक दी, जबकि राजस्थान और यूपी में सड़कों पर पानी छिड़ककर ठंडक बढ़ाई जा रही है। महाराष्ट्र और ओडिशा में पारा 44.6°C तक पहुंच गया।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सबरीमाला केस में जस्टिस नागरत्ना की वॉट्सएप यूनिवर्सिटी पर सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव पर सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने 'वॉट्सएप यूनिवर्सिटी' से मिली जानकारी को नकारते हुए कहा कि ऐसी जानकारी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। थरूर के लेख का हवाला देने पर CJI ने इसे व्यक्तिगत राय बताया।
ट्रंप ने आर्मी और नौसेना प्रमुख को बर्खास्त किया, परमाणु विभाग के साइंटिस्ट भी सस्पेंड
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद एक बड़े फैसले किए हैं। आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज और नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को बर्खास्त किया गया। साथ ही परमाणु विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू हग को हनी ट्रैप में फंसे होने के आरोप में सस्पेंड किया गया। यह घटनाक्रम ईरान युद्ध के बीच हुआ।
कर्मचारियों को मिला 2 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का तोहफा, अब 60% मिलेगा महंगाई भत्ता
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी की अच्छी खबर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को महंगाई भत्ते (DA - Dearness Allowance) और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से न केवल प्रदेश के करीब 12.46 लाख परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
I-PAC रेड मामला: SC ने ED की याचिका पर उठाए गंभीर सवाल, ममता के अधिकारों पर भी उठाए सवाल
I-PAC रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा और अंजारिया ने गंभीर सवाल उठाए। ED ने अफसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया, जबकि कोर्ट ने पूछा, क्या CM ममता बनर्जी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता?
भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंदी की मियाद 24 मई तक बढ़ाई
भारत ने पाकिस्तान के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी रोक को 24 मई तक बढ़ा दिया है। इस निर्णय के साथ, पाकिस्तान के विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र बंदी का समय एक साल से अधिक हो गया है, जो 22 अप्रैल 2025 के आतंकी हमले के बाद लागू हुआ था।