Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 25, 2026, 20:18 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, होर्मुज स्ट्रेट विवाद: ईरान का अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार; भारत ईरानी कंपनी को सौंप सकता है चाबहार पोर्ट की हिस्सेदारी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से किया इनकार, पाकिस्तान से पहुंचाएगा अपनी शर्तें

खबरें काम की | top news: ईरान-अमेरिका तनाव।ईरान ने अमेरिका से सीधे बातचीत करने से मना कर दिया है और अपनी शर्तें पाकिस्तान के जरिए पहुंचाने का निर्णय लिया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद में पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की, जहां उन्होंने अमेरिका की मांगों पर अपनी आपत्तियां साझा की। अमेरिका ने समझौते को लेकर जल्दबाजी से इंकार किया है।



भारत चाबहार पोर्ट की हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है, 1100 करोड़ का निवेश

भारत, ईरान के चाबहार पोर्ट में अपनी हिस्सेदारी अस्थायी रूप से ईरानी कंपनी को सौंपने पर विचार कर रहा है। यह कदम अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट के समाप्त होने के बाद भी पोर्ट पर कार्य जारी रखने के लिए उठाया जा सकता है। भारत ने इस पोर्ट में ₹1100 करोड़ का निवेश किया है।



LPG संकट से निपटने के लिए भारत सरकार का नया कदम, अब 15 देशों से आएगी गैस

एलपीजी संकट भारत में बढ़ता जा रहा था, खासकर होर्मुज टेंशन के बाद। इस संकट से निपटने के लिए भारत सरकार ने समय रहते कदम उठाए हैं। घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया और गैस आयात में विविधता लाई गई। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पहले 10 देशों से गैस आयात होता था, अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारत में बैरियर-फ्री टोलिंग: बिना रुके कटेगा वाहन का टैक्स, गडकरी का बड़ा एलान

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा एलान किया है कि दिसंबर तक देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैरियर-फ्री टोलिंग व्यवस्था लागू होगी। इस नई व्यवस्था में AI और FASTag तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे वाहन बिना रुके अपना टोल जमा कर सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों को ई-नोटिस भेजे जाएंगे।



मोहन भागवत का बड़ा बयान: राम मंदिर की तरह भारत का विश्वगुरु बनना भी तय

RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने यह भरोसा जताया है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा। यह बात उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। भागवत ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर पहले संशय था, ठीक उसी प्रकार अब भारत का विश्वगुरु बनने का लक्ष्य भी अब सुनिश्चित है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दिल्ली में पारा 43°C, हीटस्ट्रोक यूनिट में बाथ टब और कूलिंग बेड; यूपी के वाराणसी में ग्रीन नेट

देशभर में तेज गर्मी और लू का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में पारा 43°C तक पहुंच गया, जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है, जिसमें बाथ टब और कूलिंग बेड सहित अन्य सुविधाएं दी गई हैं। यूपी के वाराणसी में ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट भी लगाई गई है।



AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे, संजय सिंह बोले- 7 सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए लिखेंगे चिट्ठी

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भारी गिरावट आई है। 24 घंटे में उनके फॉलोअर्स 14.6 मिलियन से घटकर 13.2 मिलियन हो गए। इस बीच, संजय सिंह ने 7 राज्यसभा सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए सभापति को चिट्ठी भेजने की घोषणा की।



Bandhan Bank पर RBI का एक्शन : KYC और लोन नियमों में भारी लापरवाही, लगाया लाखों का जुर्माना

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बंधन बैंक पर 41.80 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के तहत की गई। बंधन बैंक पर आरोप है कि उसने KYC (Know Your Customer) से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मणिपुर में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत, CM के घर की ओर बढ़ रहे थे मार्च

मणिपुर में शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। ये सभी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने बिष्णुपुर जिले में हाल ही में हुए बम धमाके में मारे गए बच्चों के लिए न्याय की मांग की और विस्थापितों के पुनर्वास की अपील की।



नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में आग से 4 की मौत, परफ्यूम की बोतल बनी कारण

राजस्थान के नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है और दो लोग लापता हैं। यह हादसा कथित तौर पर परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल से हुआ, जिससे गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में धमाके हुए।



Tags:
  • मणिपुर
  • मोहन भागवत
  • नितिन गडकरी
  • top news
  • खबरें काम की
  • LPG संकट
  • ईरान-अमेरिका तनाव