Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 26, 2026, 21:24 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, वाशिंगटन हिल्टन में फायरिंग, डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला; PM मोदी की मन की बात: न्यूक्लियर पावर से बढ़ेगी देश की रफ्तार। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन में फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला, हमलावर गिरफ्तार

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में शनिवार की रात अचानक सब कुछ बदल गया। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन यानी WHCA (White House Correspondents' Association) का सालाना डिनर चल रहा था। वाशिंगटन हिल्टन होटल के बड़े बॉलरूम में करीब दो हजार 600 मेहमान जमा थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच पर बैठे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



न्यूक्लियर पावर से बढ़ेगी देश की रफ्तार, मन की बात में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 133वें एपिसोड को संबोधित किया। देश-विदेश के करोड़ों लोग इस रेडियो कार्यक्रम से जुड़े। आम जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे उत्साह से सुना। पीएम ने वैश्विक तनाव के बीच बुद्ध के विचारों को अहम बताया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



देशभर में गर्मी का कहर, यूपी के 50 जिलों में लू, बिहार में बारिश का रुख

उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में लू का कहर जारी है, बांदा में तापमान 47.4°C तक पहुंचा। बिहार के 10 जिलों में तेज बारिश ने राहत दी। मध्य प्रदेश में गर्मी के कारण इंदौर और ग्वालियर में स्कूल बंद किए गए हैं। देशभर में बिजली की मांग भी रिकॉर्ड 252.07 GW तक पहुंच गई है।



कोलंबिया में बस पर विस्फोटक हमला, 13 की मौत, 38 घायल

कोलंबिया के काहिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर एक बस पर विस्फोटक हमला हुआ, जिसमें 13 लोग मारे गए और 38 घायल हो गए, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। सेना ने इसे आतंकी हमला बताते हुए ड्रग तस्करी से जुड़े गुटों पर शक जताया है। पिछले दो दिनों में क्षेत्र में 26 हमले हो चुके हैं।



दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ से पहले विमान के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा खतरा दरवाजे पर आ खड़ा हुआ। रात करीब 1:08 बजे का वक्त था। स्विस एयरलाइंस का एयरबस A330 विमान ज्यूरिख के लिए रनवे पर दौड़ रहा था। उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के एक इंजन ने जवाब दे दिया। इंजन फेल होते ही उसमें से आग लग गई। विमान में 228 यात्री और चार छोटे बच्चे सवार थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ईरान अमेरिका जंग के बीच भारत और न्यूजीलैंड करेंगे FTA पर साइन, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी राहत

US और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत और न्यूजीलैंड सोमवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन करेंगे। इस डील से भारतीय निर्यातकों को मदद मिलेगी, जिनका मिडल ईस्ट में व्यापार अमेरिकी-ईरान संघर्ष से प्रभावित हुआ है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के व्यापार को दोगुना करना है।



राजस्थान में कागजी जंगलों से 100 करोड़ का गबन; न गड्ढे खोदे, न पौधे लगे, बस बजट डकार गए

राजस्थान को हरा-भरा बनाने के नाम पर वन विभाग में एक ऐसा पौधरोपण घोटाला सामने आया है, जिसने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 4 साल के दौरान करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए गए, लेकिन हकीकत यह है कि न तो जमीन पर गड्ढे खुदे और न ही कहीं पौधों का नामोनिशान मिला। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रिटायर आईपीएस एबी वेंकटेश्वर राव ने DGP समेत 10 को भेजा एक करोड़ का कानूनी नोटिस

आंध्र प्रदेश के रिटायर आईपीएस (Indian Police Service) अफसर एबी वेंकटेश्वर राव ने एक साथ कई बड़े नामों को कानूनी नोटिस थमाया है। इनमें सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों तरह के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। यह कदम पुलिस महकमे में हलचल मचाने वाला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल गैस त्रासदी का दर्द बयां करने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन

आज भारतीय कला और पत्रकारिता जगत के लिए एक बहुत ही गमगीन सुबह है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्टों में शुमार रघु राय अब यादों में बस गए हैं। 83 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल गैस त्रासदी
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • दिल्ली एयरपोर्ट
  • top news
  • गर्मी का कहर
  • मन की बात
  • खबरें काम की
  • ईरान अमेरिका जंग