Top News : खबरें काम की
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, होर्मुज खोलो वरना हम हमला करेंगे
ईरान से बातचीत के बीच, ट्रंप ने फिर धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलेगा, तो अमेरिका उसके तेल और पावर प्लांट्स पर हमले करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका ईरान में सैन्य ऑपरेशन समाप्त करने के लिए गंभीर बातचीत कर रहा है। अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को नष्ट कर दिया जाएगा।
पाकिस्तान के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, अमेरिका के साथ नहीं होगी सीधी बातचीत
पाकिस्तान ने हाल ही में दावा किया कि वह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को खत्म करने के लिए सीधी बातचीत की मेजबानी करेगा। हालांकि, ईरान ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि सिर्फ बिचौलियों के माध्यम से अव्यावहारिक मांगें भेजी गई हैं।
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में गिरफ्तार, बड़ा खुलासा!
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं को आतंकी गतिविधियों में भर्ती करने की योजना बना रहा था। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर काम कर रहा था। शब्बीर लोन 2007 में भी आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार हो चुका था और 2019 में जमानत मिलने के बाद बांग्लादेश भाग गया था।
ईरान-हिजबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला, मिसाइलों से ऑयल रिफाइनरी और सैन्य अड्डे को बनाया निशाना
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 31वां दिन है, और यह युद्ध अभी भी तेज हो रहा है। ईरान ने इजरायल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला किया, जिसके बाद रिफाइनरी में आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा। साथ ही, हिजबुल्ला ने हाइफा के नौसेनिक अड्डे पर भी मिसाइलों की बौछार की। यह हमला इजरायल के खिलाफ एक और गंभीर कार्रवाई के रूप में सामने आया है।
सनातन बचाने के लिए बनानी होगी ISIS-तालिबान जैसी सेना: यति नरसिंहानंद
हिंदुत्ववादी नेता यति नरसिंहानंद सरस्वती ने हाल ही में एक बयान दिया। एमपी के गुना में उन्होंने सनातन धर्म को बचाने के लिए तालिबान और आईएसआईएस जैसी कार्यप्रणाली अपनाने की बात की। उनका कहना था कि संघ और बजरंग दल के भरोसे यह संभव नहीं है। यति नरसिंहानंद ने कहा कि हिंदू समाज को अस्तित्व बचाने के लिए एक सेना बनानी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी का बड़ा आरोप- RSS को विदेशी फंड मिलेगा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल दौरे के दौरान बड़ी बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि विदेश से फंड केवल RSS को मिलेगा, जबकि अन्य संगठनों पर रोक लगाई जाएगी। राहुल ने संघ पर नफरत फैलाने और समाज को बांटने का आरोप लगाया।
हथियार उठाने वालों को चुकानी होगी कीमत, बस्तर में लाल आतंक लगभग खत्म: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में 'नक्सल मुक्त भारत' पर अपनी स्पीच में कहा कि जो लोग व्यवस्था को नकार कर हथियार उठाते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने वामपंथियों पर आदिवासियों को अंधेरे में रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक आदिवासी क्षेत्रों में विकास नहीं होने दिया। शाह ने यह भी कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इजरायल का तेहरान यूनिवर्सिटी पर हमला, IDF ने IRGC के सैन्य ठिकानों को किया निशाना
इजरायल ने तेहरान में स्थित इमाम हुसैन यूनिवर्सिटी पर बड़ा हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का दावा है कि उसने यूनिवर्सिटी के अंदर स्थित इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। IDF के अनुसार, इस विश्वविद्यालय का इस्तेमाल हथियारों के अनुसंधान और विकास के लिए किया जा रहा था, और यह IRGC के मुख्य सैन्य ढांचे में से एक था।
31 मार्च की डेडलाइन से पहले माओवादी स्टेट कमेटी मेंबर सोमन्ना का सरेंडर; संगठन को लगा बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को बड़ा झटका देते हुए स्टेट कमेटी सदस्य चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया। AOB क्षेत्र के प्रमुख कमांडर रहे सोमन्ना का सरेंडर 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से ठीक पहले बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के कार्यक्रम में छात्रों का हंगामा, बीजेपी ऑफिस नहीं बनने देंगे
top news: पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों ने "पटना DM चोर है" और "डिप्टी CM गो बैक" के नारे लगाए। छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हंगामे के चलते मुख्यमंत्री को अपना कार्यक्रम जल्दी खत्म करना पड़ा और वह बिना VC से मिले ही कैंपस से निकल गए। छात्रों ने यूनिवर्सिटी को बीजेपी का कार्यालय नहीं बनने देने की चेतावनी दी।
यूडी टैक्स जमा नहीं करने पर रमाडा और मैरियट होटल सील, कुछ ही समय बाद फिर खोला
खबरें काम की: राजस्थान में जयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करने पर शहर के दो प्रमुख होटल मैरियट और रमाडा समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दोनों होटल के कुछ हिस्से जेडीए सील कर दिए थे। इस मामले के 2 घंटे बाद होटल मैनेजमेंट ने बकाया टैक्स जमा करा दिया। टैक्स जमा होने के बाद निगम ने सील की गई संपत्तियों को खोल दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
NeSDA रिपोर्ट 2026: डिजिटल सेवाओं में मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर, 1752 ई-सेवाओं से नागरिकों को मिली बड़ी सुविधा
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा जारी NeSDA रिपोर्ट फरवरी 2026 (NeSDA Report February 2026) में मध्यप्रदेश को डिजिटल सेवा वितरण के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश डिजिटल सेवाएं (Madhya Pradesh Digital Services) नागरिकों तक पहुंचाने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...