Top News : खबरें काम की
युद्ध का असर: पीएम मोदी ने कहा पेट्रोल-डीजल बचाएं, भारत में नहीं हैं तेल के बड़े कुएं
खबरें काम की | top news :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) का उपयोग संयम के साथ करना होगा। वर्क फ्रॉम होम, मेट्रो और कारपूलिंग अपनाना आज देश की जरूरत है। वैश्विक युद्ध के कारण दुनियाभर में ईंधन के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईरान ने समुद्र में 3,000 बैरल तेल बहाया, अमेरिकी प्रतिबंधों का असर
ईरान के खार्ग आईलैंड के पास समुद्र में 3,000 बैरल से ज्यादा तेल का रिसाव हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि यह रिसाव अमेरिकी प्रतिबंधों और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण हो सकता है। ईरान के पास अब तेल स्टोर करने की जगह की कमी हो गई है, जिससे यह संकट उत्पन्न हुआ।
विजय थलपति बने तमिलनाडु के सीएम, कीर्तना समेत 9 विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु में चुनावी नतीजे जारी होने के बाद से मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ था। वहीं, VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी TVK ने सरकार बना ली है। विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के तीन युवकों ने ISI को भेजी थी तस्वीर, गिरफ्तार, ब्लास्ट का था प्लान
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को उड़ाने की योजना बनाने का आरोप है। इनकी गिरफ्तारी स्पेशल सेल द्वारा की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गर्मी का तड़का: राजस्थान, MP और गुजरात में पारा 44°C पार, लू जारी
राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी ने दस्तक दी है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.7°C तक पहुंच चुका है। रतलाम और कांडला में भी तापमान 44°C पार है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।
पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत, पुलिस चौकी पर हमला
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला किया। विस्फोटकों से भरी गाड़ी ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए। हमले के बाद आतंकियों ने भारी गोलीबारी की, जिससे इलाके में तबाही मच गई।
उत्तर कोरिया ने संविधान में जोड़ा नया प्रावधान, किम की हत्या पर परमाणु हमला
उत्तर कोरिया ने अपने संविधान और परमाणु नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एक नया प्रावधान जोड़ा है। अगर किम जोंग-उन की हत्या होती है या वे लीडरशिप के लिए सक्षम नहीं रहते, तो उत्तर कोरिया तुरंत परमाणु हमला करेगा। यह बदलाव मार्च में तेहरान पर हमले के बाद किया गया।
केरल में CM पर सस्पेंस: कांग्रेस ने विधायकों के समर्थन से वेणुगोपाल का दावा किया
केरल में कांग्रेस के गठबंधन ने 6 दिन बाद भी अपने मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला सीएम पद के प्रमुख दावेदार हैं। कांग्रेस द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों ने दावा किया कि विधायकों ने वेणुगोपाल के पक्ष में समर्थन दिया है।
योगी मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरे, दो को मिला प्रमोशन: जानें सभी मंत्रियों के बारे में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरों को शामिल किया और 2 मंत्रियों को प्रमोशन दिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान समेत अन्य शामिल हैं।