Top News: खबरें काम की... बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर की बड़ी जीत
ट्रम्प की ईरान को चेतावनी, बोले- हमला संभव लेकिन बातचीत बेहतर
खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है, लेकिन वह जानें बचाने के लिए बातचीत को प्राथमिकता देना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए नए सिरे से वार्ता शुरू होगी।
संसद में राम मंदिर मुद्दे पर हंगामा, सुप्रीम कोर्ट बिल पास
राम मंदिर चढ़ावा चोरी और NEET प्रदर्शन मामले को लेकर संसद में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा में शोर के बीच सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास हो गया। वहीं राज्यसभा ने MSME संशोधन बिल को मंजूरी दी। दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई।
बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, 19324 वोटों से भाजपा के नीरज को हराया
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा का लंबे समय से कायम मजबूत गढ़ ध्वस्त कर दिया। इस जीत के साथ उन्होंने अपनी पार्टी को बड़ी राजनीतिक सफलता दिलाई। अंतिम नतीजों के अनुसार जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह ने रचा इतिहास, भाजपा के आशुतोष को 6016 वोटों से हराया
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से हरा दिया। मतगणना शुरू होने पर भाजपा आगे थी। लेकिन कुछ राउंड बाद तस्वीर बदल गई। तीसरे राउंड के बाद से कांग्रेस पीछे नहीं हटी। हर राउंड में उसकी बढ़त बढ़ती गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बारिश का कहर: कश्मीर से छत्तीसगढ़ तक तबाही, सड़कें बनीं दरिया
देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद हैं। छत्तीसगढ़ में पुल टूट गया, जबकि उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण सड़कों पर नाव चलने लगी है।
NEET प्रदर्शन पर राहत, गंभीर मामलों में FIR रहेगी कायम
NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने कहा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं होगी। हालांकि, गंभीर अपराधों में दर्ज 2700 से ज्यादा मामलों पर कार्रवाई जारी रहेगी। कोर्ट ने सख्ती बरतने वालों पर भी जवाब मांगा है।
अलवर में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप
अलवर में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। अलवर में स्पेशल ब्रांच और मिलिट्री इंटेलिजेंस की कार्रवाई में कथित जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। चार युवकों पर सेना व वंदे भारत की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जयपुर में करणी सेना की रैली पर लाठीचार्ज: UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में निकली श्री राजपूत करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सामान्य प्रशासन विभाग का बड़ा फैसला, सचिवालय में तीन स्तर पर पदोन्नतियां
छत्तीसगढ़ सचिवालय में सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्तरों पर पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। एक निज सचिव को स्टॉफ ऑफिसर, तीन सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी और पांच वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिलीप बिल्डकॉन को दिए बड़े टेंडर पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की एक परियोजना के टेंडर पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सीएम को गुमराह कर चहेती कंपनी को टेंडर देने का है। यह टेंडर दिलीप बिल्डकॉन को दिया गया है जिसकी पात्रता पर सवाल खड़े हुए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...