Top News: खबरें काम की... फिलीपींस में भूकंप से 32 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jun 08, 2026, 21:22 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 32 की मौत, सुनामी भी आई; 1600°C पिघले लोहे से विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में 8 की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 32 की मौत, सुनामी भी आई

खबरें काम की | top news :फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। कई इमारतें गिर गईं, 32 लोग मरे और 200 से ज्यादा घायल हुए। 4.5 फीट से ऊंची लहरें उठीं। 2 घंटे में 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू किया।



1600°C पिघला लोहा बना काल, विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में 8 मौतें

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। क्रेन से ले जाया जा रहा करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा अचानक नीचे गिर पड़ा। हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई कर्मचारी घायल हुए। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और जांच शुरू कर दी गई है।



टूट की कगार पर टीएमसी! 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र मांगी मान्यता

लोकसभा में 28 TMC सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार का समर्थन किया। काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि बागी सांसदों ने अलग बैठने की व्यवस्था की। यह घटनाक्रम ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी में बढ़ते विरोध का संकेत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मानसून का आगमन: MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि, दिल्ली में तूफान

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब 12 राज्यों तक पहुंच गया। MP और यूपी में बारिश हो रही है, राजस्थान में ओले गिरे। दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश से एअर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हुए। दिल्ली-NCR में गर्मी लौटेगी, तापमान 45°C तक जा सकता है।



डोमिनिकन रिपब्लिक में प्राइवेट जेट क्रैश, पायलट-कोपायलट की मौत

डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। रनवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान आग के गोले में बदल गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है।



इंडिया गठबंधन की बैठक: NEET मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

इंडिया गठबंधन की सोमवार को दिल्ली में 7वीं बैठक हुई, जिसमें 25 दल शामिल हुए। बैठक में NEET पेपर लीक घोटाले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



PoK में हिंसा: 11 की मौत, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा हुई। झड़पों में 11 लोग मरे, 70 से ज्यादा घायल। JAAC ने विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग रखी थी, विवाद इसी विषय पर उभरा।



ऑपरेशन सिंदूर: मनीष अरोड़ा को वीर चक्र, LoC पर बहादुरी का सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह में ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र से सम्मानित किया। LoC पर 3 आतंकियों को मार गिराने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला और अरुणाचल में बहादुरी दिखाने वाले मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र मिला।



शादी से पहले संबंध बनाना खराब चरित्र का सबूत नहीं: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि शादी से पहले सहमति से बने संबंध किसी के खराब चरित्र का सबूत नहीं हैं। तेलंगाना पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक उम्मीदवार की नौकरी एक पुराने आपराधिक मामले की वजह से रद्द कर दी थी। यह मामला एक ऐसे रिश्ते से जुड़ा था जो शादी में नहीं बदला। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बच्चियों की तस्करी में लेडी डॉन गिरफ्तार, 3 करोड़ का बंगला और लग्जरी कारें जब्त

राजस्थान के झालावाड़ में पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह की मुख्य सरगना रामकन्याबाई पिछले 15 साल से यह अवैध कारोबार चला रही थी। उसके पति और बेटे भी इस धंधे में शामिल थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रायपुर पुलिस टीम को चोर कहकर पीटा, 53 पर FIR और 5 आरोपी गिरफ्तार

Raipur। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले खबर सामने आई है। रायपुर पुलिस की टीम वहां गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 53 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंडिया गठबंधन
  • मानसून
  • टीएमसी
  • भूकंप
  • top news
  • फिलीपींस
  • POK
  • खबरें काम की
  • ऑपरेशन सिंदूर