Top News: खबरें काम की... हमले की चेतावनी से ईरान-इजराइल में जंग की आशंका
ईरान-इजराइल में फिर तनाव, हमले की चेतावनी से तेज हुई जंग की आशंका
खबरें काम की | top news:ईरान ने साफ कहा है कि उसके रणनीतिक ठिकानों पर हमला हुआ तो इजराइल को कड़ा जवाब मिलेगा। इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहराया था कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर फिर सैन्य कार्रवाई की जाएगी।
ब्रह्मपुत्र पर चीन का मेगा डैम, वैज्ञानिकों की चेतावनी से बढ़ी भारत की चिंता
चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बना रहा है, लेकिन अब उसके वैज्ञानिकों ने ही इसके नीचे सक्रिय फॉल्ट लाइन होने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी बड़े भूकंप की स्थिति में इसका असर भारत और बांग्लादेश तक पहुंच सकता है।
40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, FTA और बड़े समझौतों पर रहेगी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 साल में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऑकलैंड में पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया। दोनों देशों के बीच FTA की घोषणा, व्यापारिक सहयोग और भारतीय समुदाय को संबोधन इस दौरे के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता का हंगामा, कोर्ट रूम में फेंके कागज, CJI को कहे अपशब्द
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अजीब नजारा देखने को मिला। एक याचिकाकर्ता ने खुद कोर्ट में पेश होकर जज को आदेश देने की कोशिश की। जज ने जब सवाल पूछा तो याचिकाकर्ता भड़क गया। उसने केस पेपर कोर्ट रूम में फेंके और चीफ जस्टिस के खिलाफ अपशब्द बोले। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर निकाला। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरकार का नया आदेश: हर कार्यक्रम में पहले 'वंदे मातरम', फिर होगा 'जन-गण-मन'
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि जिन कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों हों, वहां पहले 'वंदे मातरम्' और उसके बाद 'जन-गण-मन' प्रस्तुत किया जाए। सरकार ने सही शब्द, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने को भी कहा है।
राजस्थान-गुजरात से गायब हुए मानसूनी बादल, टायफून 'बावी' बढ़ाएगा चिंता
देशभर में मानसून पहुंचने के बावजूद राजस्थान, गुजरात समेत पश्चिमी राज्यों में बादल कमजोर पड़ गए हैं। वहीं बिहार और झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुपर टायफून 'बावी' के असर से अगले कुछ दिनों तक देश में मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का इस्तीफा, FIR पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट 13 जुलाई को तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने की मांग है। इसी बीच दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। नेपाल के जानकी मंदिर ने भी इस घटना पर दुख जताया है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अल्कोहल वाली दवाओं पर सख्ती, अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी दवा
केंद्र सरकार ने 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक लगा दी है। नए नियमों के तहत मेडिकल स्टोर्स को बिक्री का रिकॉर्ड तीन साल तक सुरक्षित रखना होगा। इस फैसले का असर कफ सिरप, टॉनिक और ऐसी कई दवाओं की खरीद-बिक्री पर पड़ेगा।
30 हजार फीट पर टूटी विमान की खिड़की, पत्नी की सूझबूझ से बची यात्री की जान
ग्रीस के एयरस्पेस में उड़ रहे एक विमान की खिड़की अचानक टूट गई, जिससे केबिन का दबाव कम हो गया। खिड़की के पास बैठे यात्री का सिर और कंधा बाहर निकल गए, लेकिन पत्नी ने उनके पैर पकड़कर उन्हें गिरने से बचा लिया। अन्य यात्रियों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।
Mahadev Betting App : भारत लाया जाएगा सट्टेबाज सौरभ चंद्राकर
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी अब तय मानी जा रही है। जांच एजेंसी ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को बहुत तेज कर दिया है। सौरभ को ओमान से भारत लाने के लिए 400 पन्नों की फाइल तैयार की गई है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
80 हजार शिक्षकों को 31 अगस्त तक TET पास करना अनिवार्य, आधों की उम्र 50 पार
छत्तीसगढ़ के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के सामने अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के करीब 80 हजार 491 शिक्षक टीईटी के दायरे में आ गए हैं। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...