Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | May 14, 2026, 22:16 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, होर्मुज में गुजरात के जहाज 'हाजी अली' पर हमला, भारत ने की निंदा; केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन, 18 मई को लेंगे शपथ। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास गुजरात के जहाज 'हाजी अली' पर हमला, भारत ने की निंदा

खबरें काम की | top news:ओमान के तट पर गुजरात के मालवाहक जहाज 'हाजी अली' पर हमला हुआ, जिसमें जहाज में आग लग गई। हमले के बाद ओमान कोस्टगार्ड ने जहाज के सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। भारत ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे बर्दाश्त करने की चेतावनी दी।



केरलम के नए CM होंगे वी डी सतीशन, 18 मई को शपथ लेंगे

कांग्रेस ने 10 दिन बाद केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में वी डी सतीशन के नाम की घोषणा की। सतीशन, जो पारावूर सीट से विधायक हैं, 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस ने यह फैसला पार्टी अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से चर्चा के बाद लिया।



SIR का तीसरा चरण: हरियाणा-उत्तराखंड समेत 19 राज्यों के मतदाताओं का होगा वेरिफिकेशन

भारत निर्वाचन आयोग ने SIR (Special Intensive Revision) के तीसरे फेज की घोषणा कर दी है। इस बार हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन होगा। यह प्रक्रिया वोटर लिस्ट को सटीक और विश्वसनीय बनाने के लिए जरूरी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



NEET UG 2026 Cancel: नीट पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम से खरीदा पेपर

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। पेपर लीक के आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार और एनटीए को भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। सीबीआई (CBI) ने देश के अलग-अलग राज्यों से छह आरोपियों को पकड़ा है। ये सभी आरोपी पेपर लीक नेटवर्क के मुख्य हैंडलर बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के नासिक से 30 वर्षीय छात्र शुभम खैरनार की गिरफ्तारी हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा: पार्टनर बनें, कॉम्पटीटर नहीं; ट्रम्प बोले- आपसे दोस्ती सम्मान की बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ट्रम्प से मुलाकात के दौरान कहा कि अमेरिका और चीन को पार्टनर बनना चाहिए, न कि प्रतिद्वंद्वी। उन्होंने ट्रेड वॉर पर कहा कि इसमें कोई विजेता नहीं होता। ट्रम्प ने जिनपिंग की दोस्ती को सम्मान की बात बताते हुए रिश्तों को बेहतर बनाने की बात की।



सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर SC का फैसला सुरक्षित, 16 दिन तक चली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमला मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 16 दिन तक चली सुनवाई में केंद्र, धार्मिक संगठनों और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं गईं। कोर्ट धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक नैतिकता और न्यायिक हस्तक्षेप पर अहम सवालों पर फैसला करेगा।



जस्टिस स्वर्णकांता ने छोड़ा शराब नीति केस, केजरीवाल और AAP नेताओं पर अवमानना कार्यवाही का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति घोटाले के केस से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP नेताओं पर अवमानना कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर उनपर हमले के बाद यह फैसला लिया गया।



सुप्रीम कोर्ट का सवाल: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर विपक्षी नेता को समिति में रखने का क्या है मतलब?

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाया। कोर्ट ने पूछा कि अगर सरकार को ही फैसला लेना है, तो सिलेक्शन कमेटी में विपक्ष के नेता को शामिल कर दिखावा क्यों किया जा रहा है। कोर्ट चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून की सुनवाई कर रहा था।



ममता बनर्जी काला कोट पहनकर कोर्ट पहुंची, चुनावी हिंसा पर दलीलें दीं; बाहर निकलीं तो 'बुआ चोर-भतीजा चोर' के नारे लगे

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में दलीलें देने पहुंचीं। ममता ने हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया। सुनवाई के बाद कोर्ट के बाहर उन्हें "बुआ चोर-भतीजा चोर" के नारे सुनने को मिले।



असम पुलिस ने पवन खेड़ा से 10 घंटे पूछताछ की, आज फिर बुलाया; CM हिमंता की पत्नी पर लगे आरोप

असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से 10 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें असम CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास 3 विदेशी पासपोर्ट और अमेरिका में 50 हजार करोड़ की कंपनी के आरोपों की जांच की। खेड़ा ने कहा कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और सहयोग करेंगे।



Tags:
  • ममता बनर्जी
  • top news
  • जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा
  • सबरीमाला मंदिर
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • केरलम
  • neet ug 2026