Top News: खबरें काम की... बंगाल में तारापीठ के होटल में आग से 8 की मौत
यूक्रेन में मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी हमला, 2 की मौत
खबरें काम की | top news :रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट को निशाना बनाया। हमले में दो लोगों की मौत हुई और 13 कर्मचारी घायल हुए। मिसाइल हमले से प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े हिस्से क्षतिग्रस्त हुए। उत्पादन का कुछ काम भी रोकना पड़ा।
तारापीठ के होटल में भीषण आग, 8 की मौत; 9 लोग गंभीर झुलसे
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास बड़ा हादसा हुआ। होटल में लगी आग ने आठ लोगों की जान ले ली। नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। पुलिस ने होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईरान वार्ता पर ट्रम्प की ओमान को धमकी, IRGC ने बातचीत का दावा नकारा
ईरान मुद्दे पर अमेरिका और ओमान के बीच तनाव बढ़ने का दावा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ने ओमान को बातचीत में बाधा न बनने की चेतावनी दी। ट्रम्प ने IRGC से गुप्त वार्ता का दावा भी किया, जिसे ईरानी संगठन ने खारिज कर दिया।
भाजपा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी की एंट्री
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का गठन कर दिया है। यह ऐलान 17 अगस्त को हुआ। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह नियुक्तियां कीं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
प्रयागराज में बाढ़ का कहर, घर डूबे; ओडिशा में 312 छात्र फंसे
लगातार बारिश से कई राज्यों में हालात गंभीर हो गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में तीन से चार फीट पानी भर गया है। ओडिशा में 312 छात्र और 10 शिक्षक स्कूल में फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान 187 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल कई इलाकों में राहत कार्य चला रहे हैं।
अमेरिकी सैनिकों को मारने पर ईरान ने रखा इनाम, महिलाओं को दोगुना
ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर इनाम देने का ऐलान किया है। सेना प्रमुख अमीर हातमी के मुताबिक सामान्य इनाम 30 हजार डॉलर रखा गया है। महिला द्वारा ऐसा करने पर रकम दोगुनी देने की बात कही गई है। इसे युद्ध प्रयासों के लिए आर्थिक सहयोग की योजना बताया गया।
वंदे मातरम विवाद में राहुल-सोनिया पर शिकायत, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़ी एक शिकायत की जांच शुरू की है। शिकायत में वंदे मातरम के कथित अपमान का आरोप लगाया गया है। वकील ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में 15 अगस्त के कार्यक्रम से जुड़े वीडियो और नेताओं के व्यवहार का हवाला दिया गया है।
महंगे हवाई टिकट पर SC ने लगाई फटकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
त्योहारों में हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि नियम न मानने वाली एयरलाइंस की उड़ानें रोकी जा सकती हैं। केंद्र सरकार ने नए नियम बनाने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
326 सांसदों पर आपराधिक केस, 14 राज्यों के CM भी रिपोर्ट में शामिल
देश की राजनीति में आपराधिक मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम रिपोर्ट पेश हुई है। इसमें लोकसभा के 251 और राज्यसभा के 75 सदस्यों पर केस दर्ज होने की जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
हाई कोर्ट की सख्ती, पृथ्वीराज नगर के 429 अवैध निर्माणों पर जेडीए से मांगा जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर के पृथ्वीराज नगर में हाईटेंशन लाइन के सेफ्टी कॉरिडोर व 60-फुट सड़क पर हुए 429 अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने संबंधित जेडीए अधिकारियों से जवाब मांगते हुए सभी संपत्ति मालिकों को नोटिस थमाने के निर्देश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP के आशीष और भंडारी बीजेपी मीडिया सह संयोजक, CG के दीपक को सोशल मीडिया की कमान
नितिन नवीन की टीम में मीडिया को खास अहमियत दी है। इसमें सबसे खास बात यह है कि बीजेपी की राष्ट्रीय मीडिया पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का कब्जा हो गया है। इन दोनों राज्यों से तीन अहम लोगों को इस जिम्मेदारी में लगाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...