Top News: खबरें काम की...बारिश से उत्तराखंड में 4 मौतें, MP-UP में बाढ़ के हालात
अरब सागर में उतरा USS जॉर्ज वॉशिंगटन, ईरान के पास बढ़ी हलचल
खबरें काम की | top news :अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत USS जॉर्ज वॉशिंगटन अरब सागर में तैनात हो गया है। इसने 250 दिनों से क्षेत्र में मौजूद USS अब्राहम लिंकन की जगह ली है। ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी नौसैनिक मौजूदगी मजबूत की है। नई तैनाती पश्चिम एशिया में रणनीतिक नजरिए से अहम मानी जा रही है।
बांग्लादेश को नया राष्ट्रपति मिला, फखरुल ने 167 वोटों से जीता चुनाव
बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। BNP उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें 255 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार ओली अहमद को 88 वोट मिले। जीत के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने उन्हें गुलाब देकर शुभकामनाएं दीं।
USCIRF ने RSS पर बैन की मांग की, भागवत के दौरे से पहले विवाद
अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग USCIRF ने RSS को लेकर बड़ा बयान दिया है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं को आधिकारिक सम्मान नहीं देने की अपील की है। यह बयान RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से पहले आया है। भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे।
बारिश से उत्तराखंड में 4 की मौत, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ी है और 2000 छात्रों ने हॉस्टल छोड़ा। उत्तराखंड में बारिश से जुड़े हादसों में 4 लोगों की मौत हुई है।
हाईकोर्ट ने रोकी झारखंड सरकार की परीक्षा रद्द करने की कार्रवाई
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के एक बड़े फैसले पर रोक लगा दी है। सरकार ने JPSC और JSSC CGL की 22 परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया था। अब हाईकोर्ट ने इस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इससे प्रभावित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगी। कोर्ट ने 5 सदस्यीय हाई पावर्ड कमेटी गठित की है। इसमें रिटायर्ड जज, पूर्व CBI डायरेक्टर और पूर्व पुलिस अधिकारी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने पैलेटगन चलाने और बदसलूकी के आरोप लगाए थे।
शिक्षिका की अवैध बर्खास्तगी पर हाई कोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर किया 20 लाख
राजस्थान हाई कोर्ट ने 20 साल से ज्यादा समय तक सेवा देने वाली एक महिला शिक्षक को गैर-कानूनी तरीके से नौकरी से हटाने के मामले में मुआवजा 1 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
IAS संदीप वर्मा का वेतन रुकेगा, दर्ज होगी FIR, लेबर कोर्ट का आदेश
जयपुर की लेबर कोर्ट ने राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (RSRTC) कंडक्टर के बकाया ओवरटाइम और साप्ताहिक विश्राम के भुगतान से जुड़े मामले में IAS संदीप वर्मा और RSRTC के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ कड़ा आदेश दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र मामला : 186 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी मेडिकल जांच
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के जरिए सरकारी नौकरी और आरक्षण लाभ लेने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। सरकार ने अब ऐसे 186 अधिकारी-कर्मचारियों की मेडिकल जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए रायपुर में विशेष मेडिकल बोर्ड बनाया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईडी की बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में कई रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारियों के घर और व्यावसायिक ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की तैनाती भी की गई थी। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद जिले के कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तिहाड़ में पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख दंगों में काट रहे थे सजा
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। दिसंबर 2018 से जेल में बंद सज्जन कुमार ने करीब 7 साल 8 महीने कैद में बिताए। दो मामलों में दोषी और दो मामलों में बरी हुए थे।