Top News: खबरें काम की... सिक्किम टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 21, 2026, 21:25 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, सिक्किम टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत, 17 अब भी फंसे; यूक्रेन में भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 4 की मौत से हड़कंप। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सिक्किम टनल हादसा: 10 मजदूरों की मौत, 17 अब भी फंसे

खबरें काम की | top news:सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा हुआ है। मलबा गिरने से टनल का रास्ता बंद हो गया, जिसमें 27 मजदूर फंस गए। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मीथेन गैस की आशंका से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।



यूक्रेन में भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 4 की मौत से हड़कंप

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से निकले कार्गो जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। एक भारतीय घायल है, जिसका इलाज जारी है। भारत ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कारोबारी जहाजों और आम नागरिकों को निशाना बनाने को गलत बताया है। यूक्रेन ने हमले के लिए रूसी मिसाइलों को जिम्मेदार ठहराया है।



हूती धमकी से बदला तेल टैंकरों का रास्ता, भारत-चीन अलर्ट

यमन के हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद सऊदी अरब से तेल लेकर जा रहे भारत और चीन के टैंकरों ने अपना रास्ता बदल दिया। दोनों जहाज बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से यू-टर्न लेकर स्वेज नहर रूट पर लौट गए। इससे समुद्री व्यापार में बढ़ती चिंता सामने आई है।



PM आवास के बाहर हंगामा: धरने से राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत कई नेता धरने पर बैठे थे। करीब तीन घंटे तक बातचीत के बाद भी प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेताओं को बस में बैठाकर ले गई।



MP-राजस्थान में फिर बरसेगा मानसून, कई राज्यों में बारिश का कहर

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर तेज हो गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और असम में भारी बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। हिमाचल में 66 मौतें दर्ज हुई हैं, जबकि असम में 1.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।



किसानों का दिल्ली मार्च टला, बातचीत के बाद आंदोलन हुआ स्थगित

पंजाब और हरियाणा के किसानों ने मंगलवार का प्रस्तावित दिल्ली कूच फिलहाल रोक दिया है। दो मांगों पर सहमति बनने और किसान नेताओं की रिहाई के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से कई बॉर्डर पर सख्ती जारी रही। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर जांच के चलते लंबा जाम भी लगा।



चारमीनार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- राम मंदिर जैसा हो भव्य निर्माण

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने राम मंदिर जैसा भव्य निर्माण करने की कामना जताई। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। उन्होंने देश, धर्म और समाज के कल्याण की प्रार्थना भी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ममता का बागियों पर हमला, बोलीं- मुंह खोला तो खुल जाएगी पोल

कोलकाता में शहीद दिवस रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़कर भाजपा में गए नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल की और बाद में पार्टी से धोखा किया। ममता ने शुभेंदु अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो पुराने कार्यकाल की बातें सार्वजनिक करेंगी।



भ्रष्टाचार पर साय सरकार का बड़ा वार : 10 नए अफसरों की फौज तैयार

छत्तीसगढ़ में वसूली, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाने के लिए साय सरकार अब पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। सरकार ने पहले चरण में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को मजबूत करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर रायपुर स्थित ACB-EOW में पदस्थ किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Sahara India Fraud: 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी केस में ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

रायगढ़ में सहारा इंडिया से जुड़े निवेशकों की रकम नहीं लौटाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे तत्कालीन ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 3,848 निवेशकों की करीब 40.78 करोड़ रुपए की राशि से जुड़ी धोखाधड़ी का आरोप है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अरावली की सुरक्षा पर SC की समिति ने मांगे सुझाव, 21 दिन के लिए विंडो खुली

अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने और इसकी सही परिभाषा तय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई उच्च-स्तरीय समिति ने बड़ा कदम उठाया है। समिति ने आम जनता, किसानों, पर्यावरणविदों और खनन से जुड़े लोगों से उनके सुझाव और विचार मांगे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • ममता बनर्जी
  • सहारा इंडिया
  • सऊदी अरब
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • धोखाधड़ी
  • top news
  • यूक्रेन
  • लैंडस्लाइड
  • साय सरकार
  • खबरें काम की
  • चारमीनार
  • अरावली
  • टनल हादसा