Top News: खबरें काम की...बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
खबरें काम की | top news:बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। पुलिस ने दो रिश्तेदार युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में नशे को लेकर हुए विवाद को वारदात की वजह बताया जा रहा है।
जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, 40 से ज्यादा घायल अलर्ट जारी
जापान के होक्काइडो में रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। टोक्यो और आसपास के इलाकों में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मौसम एजेंसी ने अगले एक हफ्ते तक बड़े भूकंप को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
2035 तक अंतरिक्ष में भारत का ठिकाना, स्पेस स्टेशन को मिली मंजूरी
इसरो का चंद्रमा मिशन में सफलता के बाद भारत अब अंतरिक्ष में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है। इसरो ने 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि स्टेशन के पहले मॉड्यूल को मंजूरी मिल चुकी है, जो मानव अंतरिक्ष मिशन और शोध के लिए बड़ा कदम होगा।
होर्मुज पर ईरान-अमेरिका आमने-सामने, ट्रम्प के दावे से बढ़ा तनाव
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका के रवैये में बदलाव और वादे पूरे होने के बाद ही जलमार्ग खोलने पर विचार होगा। वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताने वाला दावा किया है, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया।
बारिश का कहर: नदी में बहे 3 बच्चे, सड़क-पुल भी पानी में डूबे
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए, जिनके शव बरामद किए गए। यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जबकि एमपी में सड़क धंसने और पुल डूबने की घटनाएं सामने आई हैं।
इमरान खान के समर्थन में उतरे 21 पूर्व कप्तान, इलाज की मांग उठाई
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट कप्तान इमरान खान के इलाज को लेकर दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर आगे आए हैं। सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर इमरान को बेहतर मेडिकल सुविधा और मानवीय व्यवहार देने की अपील की है।
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत; 5 घायल, बच्चियां भी शामिल
मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 22 फीट ऊंची मूर्ति का वेल्डिंग सपोर्ट टूटने के बाद वह लोगों पर जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
22 करोड़ युवाओं पर बीजेपी की नजर! Gen-Z को साधने के लिए नया प्लान तैयार
बीजेपी अब देश के करीब 22 करोड़ जेन-Z वोटरों से सीधा संवाद बनाना चाहती है। इनमें से करीब 1 करोड़ 22 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। पार्टी सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ इंटर्नशिप का मौका देगी। शनिवार को नितिन नवीन की टीम और विनोद तावडे के बीच इस पर बैठक हुई। गुजरात के सांसद हेमांग जोशी को युवाओं से जुड़ने की खास जिम्मेदारी मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
UP और राजस्थान में सरकार ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर फ्री कीं बसें, MP-CG में कब
रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही राज्य सरकारें बहनों के लिए खास तोहफे लेकर आती हैं। इस बार भी तीन राज्यों ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सरकार ने यह सुविधा देने का फैसला लिया है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कई अन्य राज्यों की ओर से अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कृषि विवि पेपर लीक मामला : एंटोमोलॉजी के बाद प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी रद्द
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले को लेकर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी कृषि की दो परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसमें 20 अगस्त को हुई एंटोमोलॉजी और 7 अगस्त को आयोजित प्लांट पैथोलॉजी विषय की परीक्षा शामिल है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बलरामपुर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप
बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव पर 4.51 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। जांच समिति ने निलंबन और बैंक खाते को होल्ड करने की सिफारिश की है। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...