Top News: खबरें काम की... भारत के 11 जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार

Jitendra Shrivastava | Jun 23, 2026, 21:06 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, ट्रम्प की धमकी से ईरान हुआ नाराज, अमेरिका से बातचीत की बंद; यूरोप में भीषण हीटवेव, 26 देश तपे, फ्रांस में रिकॉर्ड गर्मी से हड़कंप। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प की धमकी से ईरान नाराज, अमेरिका से बातचीत रोकी, तनाव बढ़ा

खबरें काम की | top news:स्विट्जरलैंड में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता डोनाल्ड ट्रम्प के विवादित बयानों के बाद बीच में ही टूट गई। ईरान ने दबाव में बातचीत करने से इनकार कर दिया और अमेरिकी प्रतिनिधियों से हाथ मिलाने तक से बचा। बाद में नई बैठक का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया गया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।



यूरोप में भीषण हीटवेव, 26 देश तपे, फ्रांस में रिकॉर्ड गर्मी से हड़कंप

यूरोप के 26 देश भीषण हीटवेव की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। फ्रांस में अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई और कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद करना पड़ा, जबकि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर भी रोक लगाई गई है।



भारत के 11 जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार, LPG-क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही सामान्य हो गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत आने वाले 11 जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट पार कर चुके हैं, जिनमें तीन क्रूड ऑयल टैंकर शामिल हैं। फिलहाल 10 भारतीय जहाज क्षेत्र में मौजूद हैं और दो नए जहाज भी पहुंच चुके हैं।



पद्म अवॉर्ड 2026: रोहित शर्मा से अलका याग्निक तक 65 हस्तियों का सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड ( Padma Awards) 2026 के दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मानित किया। इसमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री शामिल रहे। रोहित शर्मा को पद्मश्री मिला, जबकि अलका याग्निक समेत कई नामचीन हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया।



राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात, कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पद्म अवॉर्ड्स के बाद हुई यह बैठक राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। हाल ही में कुछ मंत्रियों के इस्तीफे और नई जिम्मेदारियों के बीच कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।



मानसून 12 दिन लेट मुंबई पहुंचा, एमपी-यूपी में जल्द बारिश का अलर्ट

देश में मानसून 12 दिन की देरी के बाद मुंबई पहुंच गया है, जहां कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह जल्द ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी पहुंचेगा। दिल्ली में धूल भरी आंधी से दिन में अंधेरा छा गया, जबकि कई राज्यों में तेज बारिश और हादसे दर्ज किए गए।



8 प्रसूताओं की जिंदगी से खेलने वाली 25 दवाओं पर रोक, AIIMS को भेजी रिपोर्ट

राजस्थान सरकार ने जोधपुर में प्रसूताओं को डिलीवरी में उपयोग हो रही 25 तरह की दवा-इंजेक्शनों पर रोक लगा दी है। सभी दवाओं को जांच के लिए भेज दिया है। इन दवाओं को जब तक यूज नहीं किया जा सकता हैं, तब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



AAP विधायक चैतर वसावा केस: 7 साल सजा, पत्नी समेत 9 दोषी

गुजरात के नर्मदा जिले की अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी सहित 9 लोगों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। मामला वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट और वसूली से जुड़ा है। कोर्ट ने सभी पर जुर्माना भी लगाया। यह घटना 2023 की है, जिस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही थी।



रायपुर में 1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, ऊंची दीवारों के पीछे चल रहा था खेल

छत्तीसगढ़ के राज्य जीएसटी विभाग ने रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में टैक्स चोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर सनसनी फैला दी है। विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह से लगातार छापेमारी करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जंगल काटो, पट्टा पाओ की चर्चा से मचा हड़कंप, अबूझमाड़ पर मंडराया बड़ा खतरा

बस्तर को 31 मार्च 2026 को वामपंथी उग्रवाद मुक्त घोषित किए जाने के बाद अबूझमाड़ के जंगलों को लेकर एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। दावा किया गया है कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में वन अधिकार अधिनियम को लेकर फैली एक कथित अफवाह के कारण बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीएम मोदी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • मानसून
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • अलका याग्निक
  • top news
  • अबूझमाड़
  • Padma Awards
  • हीटवेव
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज