Top News: खबरें काम की... खामेनेई के अंतिम संस्कार पर दुनिया की नजर

Sandeep Kumar | Jun 24, 2026, 21:18 IST
खबरें काम की
नमस्कार, यूरोप में हीटवेव: फ्रांस में 58 मौतें; कोलकाता गोदाम हादसा: निर्माणाधीन शेड गिरा, 4 मजदूरों की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर: फ्रांस में 58 मौतें, न्यूक्लियर प्लांट बंद; 26 देश गर्मी की चपेट में

यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, जहां फ्रांस में हीटवेव के कारण 58 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत पाने के लिए लोग नदियों और झीलों का रुख कर रहे हैं, जिससे डूबने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि फ्रांस का एक न्यूक्लियर पावर प्लांट भी बंद करना पड़ा। स्पेन, इटली और ब्रिटेन समेत 26 देश इस लू की चपेट में हैं और कई जगह रेड अलर्ट जारी है।



OBC आरक्षण मामले पर हाईकोर्ट ने तय किया रोडमैप, 15 जुलाई से रोजाना होगी अंतिम सुनवाई

एमपी के बहुचर्चित OBC आरक्षण मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने आगे की सुनवाई का पूरा कार्यक्रम तय कर दिया। जैसा द सूत्र ने अपने पाठकों को बताया था कि आज इस मामले में सुनवाई नहीं होगी, बल्कि अगली सुनवाई का रोड मैप तय किया जाएगा और हुआ भी वही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ट्रम्प का दावा-ईरान ने दिखाया सम्मान, तेहरान बोला समझौता हमारी जीत, अमेरिका की हार

अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि कई दशकों बाद पहली बार ईरान अमेरिका और उसके नेतृत्व को सम्मान दे रहा है। उन्होंने कहा कि तेहरान समझौते के लिए कमजोर स्थिति में लगभग सभी शर्तें मान रहा है। वहीं ईरान के संसद अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए इसे अमेरिका की हार बताया और कहा कि यह समझौता दबाव में नहीं बल्कि ईरान की अपनी शर्तों पर हुआ है।




खामेनेई के अंतिम संस्कार पर दुनिया की नजर, पीएम मोदी को मिला खास आमंत्रण

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी अंतरराष्ट्रीय हलचल देखने को मिल रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा है। 4 जुलाई से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में तेहरान, कुम और मशहद में श्रद्धांजलि दी जाएगी। अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 2 करोड़ लोग अंतिम दर्शन और दफन समारोह में शामिल हो सकते हैं।



सिंधु जल विवाद से पाकिस्तान में हलचल, LoC पर बढ़ी सैन्य तैनाती; भारत के खिलाफ तनाव तेज

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु नदी के पानी को लेकर उठाए गए कदम से पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राहत न मिलने से इस्लामाबाद की मुश्किलें गहरा गई हैं। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की ओर से युद्ध की धमकियां सामने आई हैं, जबकि सेना प्रमुख की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। LoC पर 35 एंटी-ड्रोन यूनिट और अतिरिक्त बटालियन की तैनाती से सीमा पर हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं।



गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, डोटासरा का बड़ा पलटवार

राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये किरोड़ी वही है, जो केस हटवाने के लिए तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत के पैरों में गिरकर गिडगिड़ाए थे। डोटासरा ने किरोड़ी पर खाद-बीज छापों में सैकड़ों करोड़ की अवैध वसूली के आरोप लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भूपेश बघेल का संगीन आरोप, महमूद गजनवी ने सोमनाथ तो RSS-VHP ने राम मंदिर लूटा

अयोध्या रामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ, वीएचपी और बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अंबिकापुर फर्नीचर घोटाला : ACB का छापा, 15 साल बाद फिर खुली फाइल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राजीव गांधी शिक्षा मिशन से जुड़े साल 2011-12 के कथित फर्नीचर घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज बुधवार को सीधे मिशन कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। लंबे समय से अटकी इस जांच के दोबारा सक्रिय होने से प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



संसद में उद्धव ठाकरे गुट को झटका, ऑफिस खाली करने की नौबत; शिंदे गुट में टूट से बदला समीकरण

शिवसेना (UBT) को संसद भवन में बड़ा प्रशासनिक झटका लग सकता है, जहां पार्टी को अपना मौजूदा ऑफिस खाली करना पड़ सकता है। नियमों के मुताबिक, 5 से कम सांसद होने पर संसदीय कार्यालय का अधिकार समाप्त हो जाता है। हाल ही में हुए राजनीतिक टूट के बाद UBT के सांसदों की संख्या घटकर 4 रह गई है। इसी मुद्दे पर पार्टी के दो सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।



कोलकाता गोदाम हादसा: निर्माणाधीन शेड गिरा, 4 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर अचानक गोदाम का निर्माण शेड गिर गया। दोपहर लगभग 12:07 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के समय साइट पर कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था लगातार। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाज बहुत तेज धमाके जैसी सुनाई दी थी। कुछ ही सेकंड में पूरा स्ट्रक्चर नीचे गिरकर मलबे में बदल गया था।



इटली में भारतीय महिलाओं का कड़ा रुख, विवादित वेटर से मंगवाई सार्वजनिक माफी

इटली में भारतीय महिलाओं के एक समूह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक रेस्तरां में कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने वाले वेटर के खिलाफ सख्त रुख अपनाती नजर आती हैं। आरोप है कि वेटर ने भारतीयों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद महिलाओं ने मौके पर ही विरोध दर्ज कराया। इस बहस का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।



MP में मानसून की लेट एंट्री, 4 दिन में पूरे राज्य में बारिश का असर; मुंबई में भारी बारिश से तबाही

top news:मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून इस बार करीब 9 दिन की देरी से पहुंचा है, लेकिन अब मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में मानसून पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं, जहां कई जगह पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।



एअर इंडिया की फ्लाइट गलती से पाक एयरस्पेस में पहुंची, दिल्ली-अमृतसर उड़ान पर जांच के आदेश

खबरें काम की:एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्लाइट AI479 से जुड़ी एक बड़ी चूक सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, लैंडिंग के दौरान ‘गो-अराउंड मैन्यूवर’ करते समय विमान गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गया। यह घटना 22 जून की बताई जा रही है। एयरलाइन ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि विमान ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों का सही पालन नहीं किया, जिससे यह स्थिति बनी।



Tags:
  • राजस्थान
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मानसून
  • पाकिस्तान
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • उद्धव ठाकरे
  • कोलकाता
  • top news
  • OBC आरक्षण
  • एअर इंडिया
  • खबरें काम की