Top News: खबरें काम की... वेनेजुएला में भूकंप, सैकड़ों की मौत

Jitendra Shrivastava | Jun 25, 2026, 20:48 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, वेनेजुएला में 39 सेकेंड में 2 बार आया भूकंप, 164 से ज्यादा की मौत; राम मंदिर चंदा चोरी केस में बड़ा एक्शन, 8 पर गंभीर धाराओं में FIR। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

वेनेजुएला में 39 सेकेंड में 2 भूकंप, 164 मौतों से तबाही

खबरें काम की | top news:वेनेजुएला में 39 सेकेंड के भीतर दो तेज भूकंप आए। 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों ने भारी तबाही मचाई। अब तक 164 लोगों की मौत और 971 घायल हुए हैं। शहर 60 सेकेंड तक हिलता रहा। कई आफ्टरशॉक्स दर्ज हुए हैं। बचाव अभियान जारी है और हालात गंभीर बने हुए हैं।



राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, 8 लोगों पर FIR

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की सिफारिश के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। रामजन्मभूमि कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। 8 से अधिक लोगों पर केस दर्ज है। CCTV में संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं। जांच अब और तेज हो गई है। मामले में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।



मोदी से 13 अरब डॉलर निवेश का वादा, अमेजन CEO भारत दौरे पर

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने भारत में बड़ा निवेश ऐलान किया है। पीएम मोदी से मुलाकात में 2030 तक 13 अरब डॉलर निवेश की योजना बताई गई। कंपनी एआई और क्लाउड विस्तार करेगी। भारत में क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ेगा। एंडी जेसी दुनिया के सबसे अमीर टेक लीडर्स में शामिल हैं।



कोलकाता गोदाम हादसा: मौत 11, रेस्क्यू जारी, सेना जुटी

कोलकाता गोदाम हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कई अभी भी मलबे में फंसे हैं। सेना और NDRF रडार से तलाश कर रहे हैं। प्रशासन जांच में जुटा है। संरचनात्मक खामी की आशंका है। 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बचाव कार्य जारी है।



1 जुलाई से पासपोर्ट महंगा, फीस में भारी बढ़ोतरी लागू

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई से नई फीस लागू होगी। सामान्य पासपोर्ट अब ₹2500 में बनेगा जबकि पहले ₹1500 लगता था। तत्काल सेवा ₹5000 होगी। खोने या खराब होने पर फीस ₹8500 तक जाएगी। यह बदलाव 14 साल बाद किया गया है। नई दरें आम लोगों पर सीधा असर डालेंगी।



कोलकाता में जलभराव, दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, गोवा हादसा

कोलकाता में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक ठप हो गया। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। गोवा में समुद्र में बहने से एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मौसम ने कई राज्यों में कहर बरपाया है। अलर्ट जारी।



भारत ने 2 साल बाद बांग्लादेश के लिए टूरिस्ट वीजा बहाल किया

भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा सेवा दो साल बाद फिर शुरू कर दी है। 28 जून 2026 से पांच वीजा केंद्रों पर आवेदन लिए जाएंगे। अगस्त 2024 की घटनाओं के बाद सेवा सीमित हुई थी। अब मेडिकल और जरूरी मामलों की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। यह कदम यात्रा को आसान बनाएगा।



एनसीईआरटी का बड़ा कदम: अब कक्षा 9 के छात्र पढ़ेंगे 1975 की इमरजेंसी का इतिहास

एनसीईआरटी ने अब पहली बार कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान की किताब में इसे शामिल किया है। यह जानकारी एनसीईआरटी के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



40% कमीशन कांड के बाद MLALAD नियम सख्त, सरकार ने किए 6 बदलाव

राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MLALAD) में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गाइडलाइन में 6 अहम संशोधन किए गए हैं। अब विधायक बिना जनमांग के किसी कार्य की अनुशंसा नहीं कर पाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महतारी वंदन योजना : छूटी महिलाओं के लिए एक हफ्ते में खुलेगा पोर्टल

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से अब तक नहीं जुड़ पाई विवाहित महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि पोर्टल खोलने की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और अगले एक हफ्ते में पोर्टल शुरू होने की उम्मीद है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीएम मोदी
  • एनसीईआरटी
  • भूकंप
  • विदेश मंत्रालय
  • बारिश
  • top news
  • पासपोर्ट
  • वेनेजुएला
  • खबरें काम की
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी