Top News: खबरें काम की... नेपाल में बाढ़ से 95 की मौत, 133 भारतीय लापता

Jitendra Shrivastava | Aug 26, 2026, 21:09 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, नेपाल में बाढ़: 95 की मौत, 133 भारतीय लापता, बिहार में अलर्ट; तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, बस में घुसे लोहे के पिलर; 6 की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

नेपाल में बाढ़ से 95 की मौत, 133 भारतीय लापता, बिहार में हाईअलर्ट

खबरें काम की | top news:तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी नुकसान पहुंचाया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ से 133 भारतीय समेत सैकड़ों लोग लापता हैं। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बह गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, बस में घुसे लोहे के पिलर; 6 की मौत

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर इलेक्ट्रिक बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक में लदे लोहे के पिलर बस में घुस गए, जिससे 6 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं।



इस्लामाबाद अस्पताल में आग से 15 नवजातों की मौत, AC फटा था कारण

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ। PIMS अस्पताल की नर्सरी में लगी आग से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के समय वार्ड में 16 बच्चे मौजूद थे, जिनमें केवल एक को बचाया जा सका। शुरुआती जांच में AC कंप्रेसर फटने की बात सामने आई है।



अमेरिका में दिल दहला देने वाली वारदात, परिवार के 8 लोगों की हत्या

अमेरिका के मोंटाना राज्य में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। बिलिंग्स शहर में डिनर कर रहे एक परिवार के 8 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात के बाद खुद को भी गोली मार ली।



पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; 6 की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हुआ। सुरनकोट इलाके में शिएंद्रा के पास हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।



बारिश का कहर: बिहार में नाव पलटी, MP के 21 जिलों में अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून का असर तेज हो गया है। बिहार के भागलपुर में मजदूरों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई, जिसमें एक मजदूर लापता है। उत्तर प्रदेश में बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



न्यूयार्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत की रैली क्यों रोकना चाहते हैं जोहरान ममदानी?

RSS प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का नाम है "Universal Oneness Celebrations"। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, जिम के बाहर बरसाईं गोलियां

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते समय हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायर किए। अंकित पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।



कर्नाटक में अब पूरा वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा, CM शिवकुमार का बयान

कर्नाटक सरकार के कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो पैरा गाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के फैसले के अनुसार यह बदलाव किया गया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।



कृति सेनन का राखी विज्ञापन विवादों के बाद हटाया गया, बढ़ा था विवाद

ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद हटा दिया है। विज्ञापन में एक्ट्रेस के पहनावे और कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई गई थी। मामले में कंगना रनोट ने सवाल उठाए, जबकि राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया था।



Tags:
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • वंदेमातरम
  • कृति सेनन
  • सड़क हादसा
  • top news
  • तेलंगाना
  • नेपाल में बाढ़
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर