Top News: खबरें काम की... PM मोदी की सचिवों के साथ अहम बैठक कल

Jitendra Shrivastava | Jun 29, 2026, 21:18 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, अमेरिका-ईरान सहमत: हमले रुके, कतर में होगी आगे की वार्ता; PM मोदी की सचिवों के साथ बैठक, हर एक को मिलेंगे सिर्फ 3 मिनट। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अमेरिका-ईरान सहमत: हमले रुके, कतर में होगी आगे की वार्ता

खबरें काम की | top news:अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एक-दूसरे पर सैन्य हमले रोकने पर सहमति जताई है। पिछले कुछ दिनों से जारी तनाव के बाद दोनों देशों ने बातचीत का रास्ता चुना है। कतर में तकनीकी स्तर की वार्ता होगी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जलमार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सामान्य बनी रहेगी।



PM मोदी की सचिवों के साथ सख्त बैठक, हर अफसर को मिलेंगे सिर्फ 3 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे। हर सचिव को सिर्फ तीन मिनट में अपने विभाग की प्रगति और सुधारों की रिपोर्ट देनी होगी। बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डीरिगुलेशन और आत्मनिर्भर भारत जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा।



जर्मनी में गोलीबारी से दहशत, 5 की मौत; 2 संदिग्ध हिरासत में

जर्मनी के स्टाडे शहर में यूथ वेलफेयर फैसिलिटी में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है और इलाके को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।



8.32 करोड़ के 2.08 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त, राजस्थान-यूपी तक फैला था नेटवर्क

गुजरात एटीएस (Anti-Terrorism Squad) ने ट्रामाडोल की अवैध तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी मूल निवासी परेश पारसमल जैन को उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 8 करोड़ 32 लाख रुपए मूल्य की 2,08,000 ट्रामाडोल टैबलेट जब्त की गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



असम-अरुणाचल में बाढ़ का कहर, 22 हजार बेघर; मानसून की चाल सुस्त

असम और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। असम के 96 गांव डूब गए हैं और छह जिलों में 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। अरुणाचल के 12 जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से नुकसान हुआ है। वहीं, 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून अब धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है।



सेशेल्स में PM मोदी की धार्मिक यात्रा, भारतीय समुदाय से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स दौरे के अंतिम दिन भारतीय समुदाय से मुलाकात की। उन्होंने गणेश मंदिर में पूजा की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। भारत-सेशेल्स के बीच 19 बड़े समझौते हुए। कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी, फिर पीएम भारत रवाना हुए।



निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत 12 से ज्यादा घायल

जयपुर के चंदवाजी थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित अरावली पैलेस रिसॉर्ट में सोमवार दोपहर 12:30 बजे दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से गड्ढे में काम कर रहे करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए। दो महिलाओं सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पुणे में दरिंदगी के दोषी को फांसी, 60 दिन में आया ऐतिहासिक फैसला

पुणे में 3 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में 65 वर्षीय भीमराव कांबले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला माना। घटना के सिर्फ 60 दिन में आया यह फैसला न्याय व्यवस्था की तेज कार्रवाई का उदाहरण माना जा रहा है।



रायपुर शक्कर घोटाला : 700 टन माल के बाद 2.1 करोड़ की ठगी, व्यापारियों ने बदले नियम

रायपुर में शक्कर कारोबार से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि 1 अप्रैल से 5 मई के बीच लगभग 700 टन शक्कर की सप्लाई के बाद करीब 2.1 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया गया। यह माल रायगढ़ के कोलिंदी कुंज निवासी कारोबारी राजेश अग्रवाल और उनके बेटे शैलेष अग्रवाल को भेजा गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



BJP महिला मोर्चा ने किया जिला प्रभारियों का ऐलान, बिथिका विश्वास को रायपुर की कमान

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के महिला मोर्चा ने आने वाले चुनाव के लिए कमर कस ली है। महिलाएं जिलों के मोर्चे पर तैनात हो गई हैं। महिला मोर्चा ने सभी 36 जिलों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में प्रदेश की वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • BJP महिला मोर्चा
  • अमेरिका
  • ईरान
  • top news
  • गोलीबारी
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • भारतीय समुदाय
  • सेशेल्स