Top News: खबरें काम की... पुणे में जहरीली शराब से 15 की मौत
बिहार में अंधेरा, बिजली गिरने से 7 मौतें; यूपी में 100 kmph तूफान
खबरें काम की | top news:बिहार में शुक्रवार को 20 जिलों में तेज बारिश और अंधेरा छा गया। बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हुई। यूपी में लखनऊ, झांसी और प्रयागराज में 100 kmph की तेज हवाओं के साथ तूफान आया। कई पुल और टिन शेड टूटे, लोग प्रभावित हुए।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला सुनाने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि हाईकोर्ट 3 महीने से ज्यादा फैसले सुरक्षित न रखें। जमानत याचिकाओं पर आदेश उसी या अगले दिन सुनाया जाए और तुरंत वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। 12 नए निर्देश जारी कर देरी पर नियंत्रण सख्त किया गया।
पुणे में जहरीली शराब से 15 मौतें, CM फडणवीस ने जांच आदेश दिए
पुणे के हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत हुई। पुलिस और आबकारी विभाग ने 8 लोगों को हिरासत में लिया। जांच में शराब में मेथेनॉल होने की आशंका। CM देवेंद्र फडणवीस ने त्वरित जांच के आदेश दिए।
नेतन्याहू ने गाजा के 70% हिस्से पर कब्जे का आदेश दिया
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के 70% हिस्से पर सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया। पहले 50% और फिर 60% इलाके पर नियंत्रण था। नेतन्याहू ने कहा, "एक-एक कदम आगे बढ़ेंगे। पहले 70% पर पहुंचेंगे और बाकी पर धीरे-धीरे कब्जा करेंगे।"
नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-जवाबदेही तय होना बहुत जरूरी
नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई हुई। शुक्रवार 29 मई को हुई इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही सख्त रुख अपनाया। अदालत ने कहा कि जब तक वास्तविक जवाबदेही तय नहीं होगी बात नहीं बनेगी। जवाबदेही तय किए बिना इस बड़ी समस्या का कोई स्थाई हल नहीं निकलेगा। हमें देश के होनहार युवाओं को किसी भी हाल में निराश नहीं करना चाहिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अमेरिका में ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर नोट के नियम में बदलाव
अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर छापने की तैयारी शुरू। 150 साल पुराने नियम के तहत जीवित व्यक्ति की तस्वीर नोट पर नहीं हो सकती। अगर संसद मंजूरी देती है, तो ट्रम्प पहले जीवित व्यक्ति होंगे जिनकी तस्वीर नोट पर होगी।
टेरर फंडिंग जाल में फंसी हरिद्वार की ग्रेजुएट सोनम, J&K पुलिस ने धरा, करोड़ों के लेनदेन का आरोप
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कठुआ जिले की लखनपुर पुलिस ने हरिद्वार से सोनम नामक एक ग्रेजुएट युवती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध लेनदेन में मदद की और इस तरह टेरर फंडिंग (Terror Funding) के नेटवर्क का हिस्सा बन गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कर्नाटक में 4 डिप्टी CM हो सकते हैं, शिवकुमार अगले CM होंगे
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया और दिल्ली में राहुल गांधी व खड़गे से मुलाकात की। डीके शपथ अगले हफ्ते लेंगे। नए मंत्रिमंडल में सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए 4 डिप्टी CM बनाए जा सकते हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP X अकाउंट बैन हटाने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट को तुरंत चालू करने से इंकार किया। केंद्र सरकार और X से चार हफ्ते में जवाब मांगा गया। अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। अकाउंट फिलहाल बंद रहेगा और सरकार का पक्ष सुनना जरूरी बताया गया।
कर्नाटक में कार ट्रक से टकराई, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हुई। कार का टायर फटने के बाद ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान प्रमोद, राघवेंद्र, मल्लिकार्जुन, सोमा और रुद्रेश के रूप में हुई।