Top News: खबरें काम की... नेपाल बाढ़: 804 मौतें, टनल में 898 कर्मचारी फंसे

Jitendra Shrivastava | Aug 30, 2026, 21:29 IST
top news (117)
नमस्कार, नेपाल बाढ़: 804 मौतें, टनल में 898 कर्मचारी फंसे, रेस्क्यू जारी; PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, रक्षा सहयोग पर बात। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

नेपाल बाढ़ से अब तक 804 मौतें, हाइड्रो टनल में 898 कर्मचारी फंसे, रेस्क्यू जारी

खबरें काम की | top news:नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बड़ा बचाव अभियान चल रहा है। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में फंसे 898 कर्मचारियों को निकालने की कोशिश जारी है। रेस्क्यू टीम ने 6 इंच का छेद कर पाइप से हवा पहुंचाई है। अब तक 361 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। आपदा में 804 मौतें दर्ज हुई हैं।



कीव के पास हथियार डिपो पर हमला, धमाकों में 37 की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूस के ड्रोन हमले के बाद बड़ा हादसा हुआ। हथियार डिपो में रखे गोला-बारूद, बारूदी सुरंगें और ड्रोन फटने लगे। धमाकों से आसपास के घर तबाह हुए। हादसे में 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि 130 घरों को नुकसान पहुंचा। राहत कार्य जारी है।



PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम डील पर भी बात

पीएम नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए हैं। रविवार को उन्हें देश का सबसे बड़ा सम्मान मिला। यह सम्मान राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने दिया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। बैठक में यूरेनियम सप्लाई और रक्षा सहयोग पर बात हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



समुद्र में पलटी तुर्किये जा रही फेरी, 7 की मौत 24 यात्री लापता

मेडिटेरियन सी में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तरी साइप्रस से तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलट गई। हादसे के समय बोट में 270 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक 237 लोगों को बचाया गया है। कई यात्रियों ने बोट के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाई। राहत अभियान जारी है।



बारिश का कहर, शिमला ट्रैक टूटा, 10 ट्रेनें रद्द, एमपी-चित्रकूट में बाढ़

देश के कई राज्यों में मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल में ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से 10 ट्रेनें रद्द हुई हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बाढ़ से लोग फंसे हैं। बिहार में नदियां उफान पर हैं। राजस्थान के 17 जिलों में कमजोर मानसून से सूखे जैसे हालात बने हैं।



आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- मैं मूर्ख थी...

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस (Indian Administrative Service) अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। दिव्या 2013 बैच की अधिकारी रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



100 पर्सेंटाइल के साथ रचा इतिहास, किसान पुत्र पुलकित गोयल बने UGC NET टॉपर

राजस्थान के अलवर जिले के पुलकित गोयल ने UGC NET जून 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक (AIR 1) हासिल की है। पुलकित ने इतिहास विषय में 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, बार-बार बंद हुए कंप्यूटर

राजस्थान में जयपुर के सीतापुरा स्थित iON डिजिटल जोन सेंटर पर NEET PG-2026 परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियों के कारण भारी हंगामा हुआ। कंप्यूटर बार-बार बंद होने और परीक्षा बाधित होने से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की आशंका जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म, अब बस्तर के नेताओं की घटेगी सुरक्षा

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब वहां के नेताओं की सुरक्षा घट सकती है। 100 से अधिक जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में सैकड़ों जवान लगे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षा समीक्षा की बात कही है। वास्तविक खतरा मिलने पर ही सुरक्षा जारी रखी जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Bhilai Steel Plant : स्क्रैप चोरी में सादे कपड़ों में पहुंची 12 अफसरों की टीम

भिलाई स्टील प्लांट से 3.22 करोड़ रुपए के लौह स्क्रैप की चोरी और एक नाम की दो फर्मों से फर्जी बिलिंग का पर्दाफाश हुआ है। मामले की जांच में 17 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • बाढ़
  • PM मोदी
  • नक्सलवाद
  • भिलाई स्टील प्लांट
  • top news
  • नेपाल
  • उज्बेकिस्तान
  • neet pg
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • तुर्किये
  • आईएएस दिव्या मित्तल