Top News: खबरें काम की... BRICS देशों का बड़ा बयान: टैरर फंडिंग रोकने पर जताई सहमति

Jitendra Shrivastava | Sept 12, 2026, 21:37 IST
Photograph: (THESOOTR)
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... BRICS देशों का बड़ा बयान: टैरर फंडिंग रोकने पर जताई सहमति; ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने बंद की तेल पाइपलाइन, बढ़ी चिंता। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने बंद की तेल पाइपलाइन, बढ़ी चिंता

खबरें काम की | top news:सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी अहम ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हमले में पंपिंग स्टेशनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोग घायल हुए। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बाद इसी पाइपलाइन से रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल भेजा जा रहा था।



BRICS का बड़ा फैसला, पहलगाम हमले की निंदा और टेरर फंडिंग पर सख्ती

BRICS देशों ने संयुक्त बयान जारी कर पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। सदस्य देशों ने आतंकियों को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने और उन्हें शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर सहमति जताई है। भारत ने इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई।



BRICS समिट: दिल्ली डिक्लेरेशन पास,UNSC सुधार पर PM मोदी का दुनिया को कड़ा संदेश

नई दिल्ली में 18वां BRICS समिट हुआ। भारत की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। समापन में दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से पास हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल साउथ को नियम बनाने वाला बनने को कहा। उन्होंने UNSC सुधार पर भी जोर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बेंगलुरु में बाल मजदूरी पर बड़ा एक्शन, 503 बच्चे कराए मुक्त

बेंगलुरु पुलिस ने बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 503 बच्चों को काम से मुक्त कराया है। अभियान के दौरान करीब 5,897 स्थानों की जांच की गई और बच्चों से मजदूरी कराने वालों पर 18 FIR दर्ज हुईं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद बच्चों को शोषण से बचाना है।



देशभर में बारिश का कहर, कहीं पुल बहा तो कहीं नदी में छात्र लापता

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में 170 फीट लंबा पुल बह गया, छत्तीसगढ़ में नदी में बहने से छात्रों की तलाश जारी है। बिहार में 47 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



मुन्ना भैया की गोलीबारी में ‘शूरवीर’, राजस्थान में भड़का विरोध- करणी सेना ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

पर्दे पर गोलियां बरसाते मुन्ना भैया और बैकग्राउंड में महाराणा प्रताप के शौर्य और चेतक की वीरता को समर्पित ‘शूरवीर’। मिर्जापुर: द मूवी का यही सीन राजस्थान में विवाद की वजह बन गया है।विरोध की शुरुआत गाने के रचयिता और गायक रैपरिया बालम की आपत्ति से हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खेती की जमीन पर नहीं खुलेंगे मॉल, आवासीय इलाकों में कॉमर्शियल एक्टिविटी पर रोक

शहर के अनियंत्रित विस्तार को रोकने और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए मास्टर प्लान के तहत लैंड यूज (भूमि उपयोग) का नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस नए मास्टर प्लान में आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के उपयोग को लेकर कई कड़े और स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बिलासपुर-दिल्ली अलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हवा में तकनीकी खराबी आई। मेरठ के पास पायलट को एक इंजन बंद होने का पता चला। पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। दोपहर करीब दो बजकर पंद्रह मिनट पर विमान सुरक्षित उतरा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सऊदी अरब
  • करणी सेना
  • top news
  • BRICS
  • UNSC
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • दिल्ली डिक्लेरेशन