Top News: खबरें काम की... BRICS में घोषणापत्र को विश्व मीडिया ने बताया भारत की बड़ी जीत

Jitendra Shrivastava | Sept 13, 2026, 21:22 IST
Photograph: (THESOOTR)
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... BRICS में घोषणापत्र को विश्व मीडिया ने बताया भारत की बड़ी जीत; इंडोनेशिया में यात्री जहाज डूबा, 6 की मौत, 130 लोग अभी लापता। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

इंडोनेशिया में यात्री जहाज डूबा, 6 की मौत, 130 लोग अभी लापता

खबरें काम की | top news:इंडोनेशिया के जावा सागर में 243 लोगों को लेकर जा रहा यात्री जहाज डूब गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। बचाव दल ने 107 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है। करीब 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी है। समुद्र में जहाज और हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं।



BRICS में घोषणापत्र को विश्व मीडिया ने बताया भारत की बड़ी जीत

नई दिल्ली घोषणापत्र को विश्व मीडिया ने भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया है। रिपोर्टों के मुताबिक भारत ने अलग-अलग हितों वाले देशों को साझा बयान पर सहमत कराया। साथ ही BRICS को अमेरिका विरोधी गुट बनने से रोका। भारत इसे विकासशील देशों के सहयोग का मजबूत मंच बनाना चाहता है।



BRICS में पीएम मोदी का संदेश: टेक्नोलॉजी-मिनरल्स को न बनाएं हथियार

BRICS समिट के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक सहयोग बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और जरूरी खनिजों को हथियार बनाना गलत है। इससे दुनिया की प्रगति प्रभावित होगी। मोदी ने मजबूत सप्लाई चेन बनाने और सदस्य देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया।



ओमान तट पर जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित और एक लापता

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज एमटी एल गैया पर हमला हुआ। जहाज में 14 भारतीय चालक दल सदस्य सवार थे। इनमें से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है। एक भारतीय अब भी लापता है। भारत ने हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने नागरिक नाविकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य बताया।



यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर, मुंबई एयरपोर्ट के पास भरा पानी

भारी बारिश से उत्तर प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। चंदौली के छह बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। बिहार में 44 लाख लोग प्रभावित हैं। खगड़िया में नाव पर बने अस्पताल से मरीजों का इलाज हो रहा है। मुंबई में तेज बारिश के बाद एयरपोर्ट के आसपास जलभराव हो गया है।



2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, MP समेत कई राज्य तैयारी में, शाह का दावा

गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले UCC लागू कर दी जाएगी। अगला लोकसभा चुनाव 2029 में होना है। शाह मुंबई में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की लॉन्चिंग के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बंगाल में 252 मदरसे बंद होंगे, 100 संस्थानों को मिला नोटिस

पश्चिम बंगाल सरकार ने बुनियादी सुविधाओं की कमी पर 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है। करीब 100 संस्थानों को कारण बताओ नोटिस मिला है। मानक पूरे करने वाले मदरसे चलते रहेंगे। सरकार ने पहले मदरसा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट करीब 3600 करोड़ रुपए घटाया था।



वन मंजूरी के बिना न पेड़ कटेंगे न खनन, तारा कोल ब्लॉक पर सरकार का जवाब

तारा कोल ब्लॉक को लेकर बढ़ते विरोध और सवालों के बीच सरकार ने स्थिति साफ की है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के मुताबिक अभी इस ब्लॉक में सिर्फ प्रतिस्पर्धात्मक नीलामी हुई है। जमीन पर खनन शुरू नहीं हुआ है। कंपनी को पहले कई जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल, मेयर-सभापति पद के लिए 21 सितंबर को वोटिंग

राजस्थान के 309 शहरी निकायों में हुए चुनाव का रिजल्ट कल आने वाला है। इन निकायों के कुल 10,167 वार्डों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीएम मोदी का संदेश
  • अमित शाह
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • UCC
  • top news
  • BRICS
  • मदरसे
  • इंडोनेशिया
  • बाढ़ का कहर
  • खबरें काम की
  • तारा कोल ब्लॉक