Top News: खबरें काम की... मक्का में पहली बार मिसाइल अलर्ट से हड़कंप, हूतियों का हमला
मक्का में पहली बार मिसाइल अलर्ट से हड़कंप, हूतियों ने किया हमला
खबरें काम की | top news:यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया। लोगों को ऊंची इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई। सऊदी सिविल डिफेंस ने बाद में खतरा टलने की जानकारी दी।
स्कॉटलैंड-वेल्स-उत्तरी आयरलैंड ने ब्रिटेन से मांगी आजादी, संयुक्त MoU साइन
ब्रिटेन की राजनीति में अलगाव की मांग ने नया मोड़ ले लिया है। स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने संयुक्त MoU पर हस्ताक्षर कर अधिक स्वायत्तता और भविष्य में स्वतंत्रता की दिशा में साथ बढ़ने का संकेत दिया है।
इंडिगो फ्लाइट में उठा धुआं, लखनऊ में कराई लैंडिंग, 109 यात्री थे सवार
अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में कार्गो सेक्शन से धुआं दिखने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पायलट ने आग की आशंका के चलते विमान को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया। फ्लाइट में 109 लोग सवार थे, जांच में आग की आशंका गलत निकली।
केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, हेलमेट जरूरी; 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
केदारनाथ धाम की यात्रा चीरवासा के क्षतिग्रस्त रास्ते से दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन डेंजर जोन में सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। उधर बिहार में 5 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।
बिहार में UCC पर NDA में दरार, RJD ने नीतीश को दिया सत्ता ऑफर
बिहार में समान नागरिक संहिता को लेकर सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। JDU और LJP (रामविलास) ने UCC पर BJP से अलग रुख अपनाया है, जबकि HAM इसके समर्थन में है। इसी बीच RJD ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का प्रस्ताव देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
₹2 हजार से ऊपर UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानें नियम
15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% शुल्क लागू होगा। इसकी अधिकतम सीमा ₹300 तय की गई है। यह फीस ग्राहकों से नहीं, कारोबारियों से वसूली जाएगी। ₹2,000 तक के भुगतान और RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
दिल्ली-दुबई फ्लाइट 24 घंटे लेट, गुस्से में यात्रियों ने लगाए नारे
स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई रूट की दो उड़ानों में 24 घंटे से ज्यादा की देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। करीब 200 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में बैठकर विरोध जताया और एयरलाइन के खिलाफ नारे लगाए। जुलाई में भी स्पाइसजेट की सिर्फ 34.5% उड़ानें समय पर थीं।
शेखावाटी की प्यास बुझाएगा किशाऊ: राजस्थान के लिए 124 MCM पानी का रास्ता साफ
राजस्थान के पानी की कमी वाले शेखावाटी इलाके के लिए एक और बड़े जल प्रोजेक्ट का रास्ता आगे बढ़ा है। यमुना के पुराने हिस्से का पानी सीकर, चूरू और झुंझुनूं तक लाने की योजना के बाद अब किशाऊ बांध से भी राजस्थान को पानी मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आरक्षक भर्ती में वेटिंग वालों को राहत, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की अर्जी खारिज
छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती के वेटिंग अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार की SLP खारिज कर दी। अब 2259 पदों की भर्ती में खाली पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होने की उम्मीद बढ़ गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
DMF फंड से सप्लाई फिर 50 फीसदी कमीशन का खेल, ईडी की जांच में खुलासा
छत्तीसगढ़ के DMF फंड घोटाले मामले में ED ने कारोबारी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। जांच में 9188 करोड़ रुपए के DMF फंड में अनियमितता और 25 से 50 फीसदी कमीशन नेटवर्क का आरोप सामने आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...