Top News: खबरें काम की... रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ, अमेरिका में बिल पास

Jitendra Shrivastava | Sept 17, 2026, 22:09 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ, अमेरिका में बिल पास;हिंदी पढ़ाने से रोक नहीं सकते, तमिलनाडु सरकार पर SC की सख्ती। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ, अमेरिका में बिल पास

खबरें काम की | top news :अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया है। भारत और चीन भी इसके दायरे में आ सकते हैं। अब बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी के लिए भेजा गया है। विशेषज्ञ इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए अहम कदम मान रहे हैं।



बांग्लादेश में बिजली संकट गहराया, टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज

बांग्लादेश में बिजली संकट ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित किया है। कई क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती हो रही है। बारिशाल के एक अस्पताल में जनरेटर का डीजल खत्म होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों की देखभाल करनी पड़ी। भारत से अतिरिक्त बिजली मिलने की संभावना फिलहाल सीमित बताई जा रही है।



मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में 33.27 लाख दीयों का उजाला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हुए। उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 33.27 लाख दीये एक साथ जलाए गए, जिससे विश्व रिकॉर्ड बनने का दावा किया गया। मध्य प्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीये जलाए गए, जबकि कई राज्यों में पूजा, आरती और बाइक रैलियां भी निकाली गईं।



दिशा के पिता का आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। उन्होंने दोनों नेताओं के कथित बयानों को वापस लेने, सार्वजनिक माफी मांगने और हर्जाना देने की मांग की है। इसके लिए 7 दिन की समयसीमा दी गई है।



हिंदी पढ़ाने से रोक नहीं सकते, सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार पर सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से हिंदी को लेकर अपनी सोच बदलने को कहा है। कोर्ट ने कहा, राज्य में हिंदी पढ़ाने से रोका नहीं जा सकता। मामला नवोदय विद्यालय खोलने से जुड़ा है। राज्य सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने केंद्र और राज्य को मिलकर काम करने की सलाह दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बिहार में बाढ़ का कहर; MP समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और 100 से ज्यादा सड़कें पूरी तरह बह चुकी हैं। यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।



CBSE की 3 लैंग्वेज पॉलिसी 2027 तक स्थगित? SC ने पूछा-छटी क्लास को छूट क्यों नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को CBSE की तीन भाषा नीति पर सुनवाई की। कोर्ट ने पूछा कि 7वीं से 10वीं तक छूट है तो 6वीं को क्यों नहीं। कोर्ट ने CBSE से 2027 तक इस नीति को टालने पर विचार करने को कहा। केंद्र सरकार का कहना है कि छठी के बच्चे चार साल बाद बोर्ड परीक्षा देंगे। CBSE अब इस मुद्दे पर नया नोट कोर्ट में पेश करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चंद्रशेखरन 2032 तक संभालेंगे टाटा संस की कमान, बोर्ड ने बढ़ाया कार्यकाल

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल अब 2032 तक जारी रहेगा। कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को उनके कार्यकाल में पांच साल के विस्तार को मंजूरी दी। हालांकि, इस फैसले पर अंतिम मुहर सालाना आम बैठक में लगेगी, जहां टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है।



भूपेश को झटका, विजय बघेल की याचिका पर चलती रहेगी कानूनी जंग

दुर्ग लोकसभा चुनाव मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अर्जी खारिज कर दी है। भाजपा सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब आगे सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि मामले में साक्ष्य और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजस्थान निकाय चुनाव में धनबल का खेल, गहलोत बोले- भाजपा नहीं लक्ष्मी जी के मेयर बन रहे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप लगाया। कहा कि पार्षदों को 2 करोड़ तक का ऑफर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के भरतपुर सहित कई बड़े नेताओं के गृह क्षेत्रों में भाजपा बहुमत से दूर है। फिर भी बोर्ड बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कोल माइंस मंजूरी पर भूपेश बघेल का सीएम साय को चैलेंज, बोले-हो जाए बहस

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती दी। बघेल ने कहा कि प्रेस क्लब में आमने-सामने बैठकर दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • cbse
  • अमेरिका
  • आदित्य ठाकरे
  • निकाय चुनाव
  • top news
  • बांग्लादेश
  • बिजली संकट
  • टाटा संस
  • बाढ़ का कहर
  • खबरें काम की
  • टैरिफ