Top News: खबरें काम की... पाकिस्तान में नमाज के वक्त धमाका, 16 की मौत

Jitendra Shrivastava | Sept 18, 2026, 22:00 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... पाकिस्तान में नमाज के वक्त धमाका, 16 मौतें; 50 से ज्यादा घायल; NEET पेपर लीक पर SC सख्त, खुद जांचेगा NTA के परीक्षा सिस्टम। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

पाकिस्तान में नमाज के वक्त धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

खबरें काम की | top news:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ। कोहाट जिले में मस्जिद के पास विस्फोटक से भरी गाड़ी के टकराने की बात सामने आई है। हमले में 5 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत हुई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं।



NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, खुद जांचेगा NTA के परीक्षा सिस्टम

NEET परीक्षा में पेपर लीक रोकने के इंतजामों पर सुप्रीम कोर्ट अब खुद पड़ताल करेगा। शुक्रवार को कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जज NTA के दफ्तर जाकर परीक्षा व्यवस्था देखेंगे। इससे पहले सरकार ने सिस्टम को फूलप्रूफ बताते हुए पेपर लीक की आशंका को बेहद कम बताया था।



जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति को US वीजा, UN में पहुंचेंगे पजशकियान

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बावजूद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में UN महासभा में शामिल होंगे। अमेरिकी प्रशासन ने उनके वीजा को मंजूरी दी है। ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर यात्रा और खरीदारी से जुड़े कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे।



केदारनाथ में पारा -2°C पहुंचा, MP-UP में बारिश और तेज हवा का दौर

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में तापमान -2°C दर्ज हुआ। इधर, मध्य प्रदेश के भोपाल-सीहोर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं से पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।



TMC में फूट के बाद बदले नाम-सिंबल, दोनों गुट नए निशान पर लड़ेंगे उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में TMC के दोनों गुटों को चुनाव आयोग ने अंतरिम तौर पर अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दे दिए हैं। ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और फुटबॉल खिलाड़ी का निशान मिला है, जबकि बागी गुट ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम से लिफाफा चिह्न पर चुनाव लड़ेगा।



उज्जैन में युवा धर्म संसद: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म जीवन का अनुशासन है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहंकार में सब कुछ अपने नियंत्रण में मानना गलतफहमी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



TMC विवाद पर राहुल का हमला, बोले- अब वोट और सरकार के बाद पार्टी चोरी

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले के बाद राहुल गांधी ने BJP और आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट और सरकार के बाद अब पार्टियां भी छीनी जा रही हैं। राहुल गांधी ने इसे ममता बनर्जी ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव चाहने वाले हर मतदाता से जुड़ा मुद्दा बताया।



निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में मिला शव

निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी हुए सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई। उसका शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक चाय की दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।



भारत-चीन पर 100% टैरिफ का दबाव, रूस से यूरेनियम पर अमेरिका को छूट

रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी विधेयक ने नई बहस छेड़ दी है। भारत और चीन इसके दायरे में आ सकते हैं। दूसरी ओर, अमेरिका की परमाणु ईंधन जरूरतों के लिए रूस से यूरेनियम आपूर्ति से जुड़े प्रावधानों ने वॉशिंगटन की नीति में विरोधाभास को चर्चा में ला दिया है।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • ममता बनर्जी
  • पाकिस्तान
  • बारिश
  • top news
  • केदारनाथ
  • NEET पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • टैरिफ
  • ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान
  • युवा धर्म संसद