ट्रेन कैंसिल : दौंड-मनमाड खंड में दोहरीकरण के चलते इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
Jitendra Shrivastava | Jun 18, 2024, 18:23 IST
THESOOTR
पश्चिम मध्य रेल मंडल ने भोपाल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों को निरस्त और रूट में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मध्य रेलवे के पुणे मंडल के दौंड-मनमाड खंड में पूणतांबा-कन्हेगांव स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण के चलते बदलाव किया गया है...
ट्रेन कैंसिल : मध्य रेलवे के पुणे मंडल के दौंड-मनमाड खंड में पूणतांबा-कन्हेगांव स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों को निरस्त और रूट बदलने का निर्णय लिया गया है।
ये ट्रेन रहेंगी निरस्त...
- गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - पुणे स्पेशल 19 जून और 26 जून को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01921 पुणे - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 20 जून और 27 जून को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे स्पेशल 23 जून को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल 24 जून को निरस्त रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
railway news : भोपाल-बीना स्पेशल मेमू सहित 22 ट्रेनों के नंबर किए चेंज , देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट
इन ट्रेनों के रूट में बदलाव...
- गाड़ी संख्या 11078, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस झेलम एक्सप्रेस, 27 जून और 28 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से परिवर्तित रूट वाया मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-पुणे के रास्ते जाएगी।
- गाड़ी संख्या 12780, निजामुद्दीन-वास्को-डी-गामा गोवा एक्सप्रेस 28 जून और 29 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से परिवर्तित रूट वाया मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-पुणे के रास्ते जाएगी।