ट्रेन रूट बदला : बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस का रूट बदला, चेन्नई एगमोर और ताम्बरम पर नहीं रुकेगी

Jitendra Shrivastava | Jul 13, 2024, 22:30 IST
thesootr
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेन का रूट बदला है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई मण्डल के ताम्बरम यार्ड के रीमॉडलिंग के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग काम होने के कारण बीकानेर- मदुरै- बीकानेर एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित किया गया है...

ट्रेन रूट बदला : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेन का रूट बदला है। दक्षिण रेलवे के चेन्नई मण्डल के ताम्बरम यार्ड के रीमॉडलिंग के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग काम होने के कारण बीकानेर- मदुरै- बीकानेर एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित किया गया है।



इन ट्रेन का बदल गया रूट...

1. गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर- मदुरै एक्सप्रेस 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त और 11 अगस्त को पेरम्बूर-अरक्कोनम- चेंगलपट्टू रूट से चलेगी। यह गाड़ी चेन्नई एगमोर और ताम्बरम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी और इसे पेरम्बूर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।



2. गाड़ी संख्या 22631 मदुरै-बीकानेर एक्सप्रेस 15 अगस्त को विल्लुपुरम-वेल्लोर कैंट-कोंडापुरम-पेरम्बूर मार्ग से चलेगी।



thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • ट्रेन रूट बदला