दुल्हन ढूंढ़कर क्यों नहीं दी...कोर्ट ने मैट्रिमोनियल साइट पर ठोक दिया जुर्माना

Aparajita Priyadarshini | Jun 19, 2024, 14:50 IST
rtyrty
केरल में एक शख्स ने दुल्हन नहीं मिलने के कारण मैट्रिमोनी साइट पर ही केस कर दिया। उसने अब ये केस जीत लिया है।शख्स ने आरोप लगाया था कि मैट्रिमोनी साइट अपनी दुल्हन ढूंढने की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर पाया है।

आजकल सोशल मीडिया पर कई मेट्रीमोनियल साइट उपलब्ध हैं। जिसके जरिए लोग शादी करने के लिए अपने लिए एक सही और सूटेबल पार्टनर की तलाश करते हैं। तो वहीं इस साइट पर ठगी करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ऐसा ही मामला केरल के एर्नाकुलम जिले से आया है।



केरल में एक शख्स ने दुल्हन नहीं मिलने के कारण मैट्रिमोनी साइट पर ही केस कर दिया। उसने अब ये केस जीत लिया है। उसे मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपए की रकम मिली है। फैसला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम (DCDRC) ने सुनाया है।



शख्स ने आरोप लगाया था कि मैट्रिमोनी साइट अपनी दुल्हन ढूंढने की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर पाया है। matrimonial sites fraud | Matrimonial Sites



ये भी पढ़िये...



उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज डिंडौरी में, विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल





जानें क्या है पूरा मामला


शिकायत मई 2019 में चेरथला के मूल निवासी (शिकायतकर्ता) ने दायर की थी। उसने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उसने 2018 में केरल मैट्रिमोनी की वेबसाइट पर अपना बायोडाटा दर्ज किया था। बाद में कथित तौर पर केरल मैट्रिमोनी के प्रतिनिधि ने उसके घर और दफ्तर में उससे संपर्क किया। उससे शादी के लिए लड़की ढूंढने के बदले तीन महीने की मेंबरशिप के लिए 4100 रुपये देने को कहा गया था। लेकिन एक भी वादों को पूरा नहीं किया गया। मैट्रिमोनियल साइट की धोखाधड़ी



फोरम ने क्या कहा


अपोजिशन पार्टी ने जीवनसाथी ढूंढने वालों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आकर्षक चीजें बताईं और उन्हें कोई भी सेवाएं प्रदान नहीं की थीं। शिकायतकर्ता ने अपने तर्क को साबित करने के लिए सोशल मीडिया से जनता की राय भी पेश की थी। इसलिए ये निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि शिकायतकर्ता अपोजिशन पार्टी के कई पीड़ितों में से एक है। मैट्रिमोनियल साइट | मैट्रिमोनियल साइट | मैट्रिमोनियल साइट पर ठोक दिया जुर्माना



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Matrimonial Sites
  • मैट्रिमोनियल साइट
  • मैट्रिमोनियल साइट की धोखाधड़ी
  • matrimonial sites fraud