गौरव गोगोई ने असम के सीएम की पत्नी पर लगाए आरोप, सीएम बोले- 'सार्वजनिक जीवन से ले लूंगा संन्यास'

The Sootr | Sept 14, 2023, 24:00 IST
गौरव गोगोई ने असम के सीएम की पत्नी पर लगाए आरोप, सीएम बोले- 'सार्वजनिक जीवन से ले लूंगा संन्यास'
कांग्रेस के आरोपो पर हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगर उनकी पत्नी पर लगे आरोप साबित हुए तो वे सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे

ASSAM. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सांसद गौरव गोगोई के बीच घमासान चल रही है। कांग्रेस के आरोपो पर हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगर उनकी पत्नी पर लगे आरोप साबित हुए तो वे सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।



सरमा की पत्नी पर आरोप



बता दें कि 13 सितंबर को कांग्रेस ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि एक मीडिया और मनोरंजन कंपनी को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक विशेष केंद्रीय योजना के जरिए कर्ज से जुड़ी सब्सिडी के तौर पर 10 करोड़ रुपए मिले हैं। दरअसल, इस कंपनी से हिमंत बिस्व सरमाकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा जुड़ी हुईं हैं। कांग्रेस ने अपने आरोपो को सही साबित करने के लिए कुछ कागजात भी जारी किए। जिसमें ये दावा किया कि साल 2021 में सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी की कंपनी ने असम के नौगांव में 50 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। खरीदने के कुछ दिनों बाद ही इस भूखंड को औद्योगिकी भूमि में तब्दील कर दिया गया। हालांकि, सीएम ने इन आरोपों को नकार दिया और जबाव में कह दिया कि अगर ये आरोप साबित होते है तो वह संन्यास ले लेंगे।



सीएम ने आरोपों को नकारा



सीएम सरमा ने आरोपों को नकारते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि न तो मेरी पत्नी और न ही जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उसे भारत सरकार से कभी कोई वित्तीय सब्सिडी मिली है।'



Tags:
  • Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma
  • Gaurav Gogoi
  • Sarma's wife accused
  • CM Himanta Biswa Sarma
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
  • गौरव गोगोई
  • सरमा की पत्नी पर आरोप
  • सीएम हिमंत बिस्व सरमा