जम्मू के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार में टायर फटने से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 21 की मौत

Sanjay Dhiman | Apr 20, 2026, 17:20 IST
Photograph: (the sootr)
उधमपुर में तेज रफ्तार और ओवरलोड बस सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में 21 लोगों की जान गई। हादसे में 29 लोग घायल हुए, टायर फटने की वजह से बस नियंत्रण से बाहर हो गई।

News in Short

  • हादसे का स्थान: जम्मू के उधमपुर में रामनगर से आ रही बस कगोत के पास खाई में गिरी।
  • हताहतों की संख्या: इस दर्दनाक सड़क हादसे में 21 यात्रियों की मौत और 29 लोग घायल हुए।
  • हादसे की वजह: तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के बीच अचानक बस का टायर फटने से संतुलन बिगड़ा।
  • राहत और बचाव: सेना के जवानों और स्थानीय लोगों ने 100 मीटर गहरी खाई से घायलों को निकाला।
  • मुआवजे का ऐलान: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए।

News in Detail

जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई। यह हादसा रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ। बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई और पलट गई। इस हादसे में 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब बस में 50 यात्री सवार थे।



बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी मदद की।


हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।


हादसे की वजह क्या थी?

घायलों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह बस का ओवरलोड होना और तेज रफ्तार थी। यात्रियों का कहना था कि बस का टायर फटने से ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। टायर फटने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के बाद बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।



घायलों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने से बस नीचे गिर गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित बचाव कार्य शुरू किया।



बस की चपेट में ऑटो भी आया

हादसे के दौरान बस की चपेट में एक ऑटो-रिक्शा भी आ गया। ऑटो में सवार लोग घायल हो गए, लेकिन वे किसी तरह बच गए। हादसे के बाद उसी रास्ते से गुजर रहे सेना के एक काफिले ने बचाव कार्य की जिम्मेदारी संभाली और बाद में एक हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बस को सीधा किया।



सरकार और पीएम मोदी की संवेदनाएं

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में मरने वाले लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के यात्री थे। घायलों का इलाज GMC ऊधमपुर में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान



यह खबरें भी पढ़ें...



जबलपुर के बागान में लग्जरी मियाजाकी आम, सुरक्षा में गार्ड्स और कुत्ते तैनात



वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट; हादसे का सच बताने का मौका, प्रशासन ने जनता से मांगे साक्ष्य और दस्तावेज



घोटालों का गढ़ बना कट्ठीवाड़ा, पहले 18 करोड़ और अब 4 करोड़ की नई धोखाधड़ी



इंदौर हाईकोर्ट में उठी बात- ट्रैफिक पुलिस कोने में खड़े होकर बनाती हैं चालान, केवल VIP ड्यूटी करती है



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
  • सड़क हादसा
  • उधमपुर
  • तेज रफ्तार
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह