छह प्रधानमंत्रियों को विदा कर चुकी लैरी द कैट, पीएम बदलते ही होती है चर्चा

Aman Vaishnav | Jun 23, 2026, 14:19 IST
लैरी द कैट
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री की तलाश तेज हो गई है. इस बीच 10 डाउनिंग स्ट्रीट की मशहूर बिल्ली लैरी द कैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है।
  • इसके बाद से नए पीएम की तलाश शुरू हो गई है।
  • वहीं लेबर पार्टी में एंडी बर्नहम का नाम सबसे आगे है।
  • इी बीच सोशल मीडिया पर एक बिल्ली की चर्चा तेज हो रही है।
  • उसका नाम है लैरी द कैट, जो 15 साल से डाउनिंग स्ट्रीट पर है।

कौन है लैरी द कैट

बता दें कि यह बिल्ली लैरी पिछले 15 साल से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी ड्यूटी निभा रही है। उसे आधिकारिक तौर पर चीफ माउजर का पद मिला है। यह काम सीधा प्रधानमंत्री आवास और कैबिनेट ऑफिस से जुड़ा हुआ है।



लैरी का मुख्य काम है चूहों पर नजर रखना। वह 10 डाउनिंग स्ट्रीट और कैबिनेट ऑफिस की इमारतों में चूहों को नियंत्रित करती है। यही उसकी असली नौकरी है बाकी किसी राजनीति से उसका कोई लेना देना नहीं।



9ff63624-e55


छह पीएम का गवाह बना लैरी

जानकारी के अनुसार लैरी को साल 2011 में डेविड कैमरून के कार्यकाल में डाउनिंग स्ट्रीट लाया गया था। तब से अब तक वह छह प्रधानमंत्रियों को देख चुकी है। इनमें थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस, ऋषि सुनक और कीर स्टार्मर शामिल हैं।



प्रधानमंत्री बदलते रहे लेकिन लैरी की पोस्ट कभी नहीं बदली। यही वजह है कि वह अब हर पीएम बदलाव के साथ सुर्खियों में आ जाती है। लोग उसे मजाक में सबसे स्थिर सरकारी अधिकारी कहते हैं।



7c3cf81e-d05


सोशल मीडिया पर चर्चा क्यों

बता दें कि पीएम बदलाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि लैरी ही ब्रिटेन का सबसे स्थायी अधिकारी है। कुछ लोगों ने कहा कि वह अब अपने सातवें पीएम का इंतजार कर रही है।



यह मजाक भले हल्का लगे, लेकिन यह दिखाता है कि लैरी कितनी लोकप्रिय हो चुकी है। राजनीतिक उठापटक के बीच भी लोग उसे याद रखते हैं।



लैरी को ही क्यों चुना गया

साल 2011 में डाउनिंग स्ट्रीट में चूहों की समस्या बढ़ गई थी। इसके बाद डेविड कैमरून के कार्यकाल में एक बिल्ली लाने का फैसला हुआ था। लैरी को लंदन के बैटरसी डॉग्स एंड कैट्स होम नाम के एनिमल शेल्टर से गोद लिया गया था।



शुरुआत में उसकी शिकार करने की क्षमता पर सवाल उठे थे। बाद में उसे कई बार चूहे पकड़ते देखा गया। धीरे-धीरे वह सिर्फ चूहे पकड़ने वाली बिल्ली नहीं बल्कि एक लोकप्रिय चेहरा बन गई।



2f714853-1d0


अपना अकाउंट भी रखती है लैरी

लैरी डाउनिंग स्ट्रीट के सबसे चर्चित स्टाफ में गिनी जाती है। उसके नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल भी चलता है, जिसका नाम Number10cat है। उससे जुड़ी पोस्ट यहां नियमित तौर पर शेयर होती हैं।



डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर उसकी तस्वीरें अक्सर कैमरों में कैद होती हैं। विदेशी नेताओं के स्वागत के दौरान भी वह कई बार नजर आ चुकी है।



9818428e-333


लैरी इतना खास क्यों है

ब्रिटेन में सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन लैरी 15 साल से अपनी जगह पर कायम है। इसी वजह से वह अब सिर्फ बिल्ली नहीं बल्कि ब्रिटिश राजनीति का एक चर्चित प्रतीक बन चुकी है।



सोशल मीडिया पर लोग उसे ब्रिटेन का सबसे स्थायी सरकारी कर्मचारी तक कहने लगे हैं। इसलिए जब भी पीएम बदलने की बात होती है लैरी द कैट फिर खबरों में आ जाती है।



ये खबरें भी पढ़िए...

स्मार्टफोन घटा रहा है दुनिया की आबादी, देखें रिपोर्ट



2030 तक दुनिया की करीब आधी महिलाएं रहेंगी अविवाहित



देश दुनिया न्यूज: कंगना रनौत बोलीं- दूसरों के साथ सोकर ही नहीं मिलती सफलता



सबसे ज्यादा सोने वाला देश कौन सा, बता रही है ये रिपोर्ट



Tags:
  • ब्रिटेन
  • सोशल मीडिया
  • ऋषि सुनक
  • कैट
  • ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर
  • देश दुनिया न्यूज