प्यार में बदकिस्मत मानी जाने वाली Flemingo ने दिया अपना पहला अंडा
Aparajita Priyadarshini | May 25, 2024, 10:30 IST
VD
एक राजहंस की प्रेम कहानी आजकल खूब सु्र्खियां बटोर रही है। जिसने जीवन भर एक साथी खोजने के लिए संघर्ष करने के बाद 70 साल की उम्र में पहला अंडा दिया है।
प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार कभी भी, किसी को भी हो सकता है। ठीक ऐसी ही एक घटना इंग्लैंड के पेन्सथोरपे नेचुरल पार्क में देखने को मिली। इस पार्क में एक राजहंस की प्रेम कहानी आज कल खूब सु्र्खियां बटोर रही है। जिसने जीवन भर एक साथी खोजने का संघर्ष करने के बाद 70 साल की उम्र में पहली बार अंडा दिया है। इतनी बड़ी उम्र में उसे प्यार मिला, इससे लोगों का विश्वास फिर से जग जाएगा कि सच्चा प्यार हमेशा रास्ता ढूंढता है।
ये भी पढ़िए...
What Is Form 17C: क्या होता है फार्म 17C, जिस पर मचा हुआ है बवाल…
आइए जानते हैं फ्लेमिंगो से जुड़ी रोचक बातें
- फ्लेमिंगो ( FLEMINGO )नाम मूलत पुर्तगाली भाषा से लिया गया है और इसका अर्थ है लाल हंस, जो उनके उड़ने वाले स्वरूप और उनके द्वारा की जाने वाली आवाज का संदर्भ है।
- ऐसा माना जाता है कि छोटे फ्लेमिंगो सबसे अधिक संख्या में होते हैं तथा सबसे बड़े झुंड में रहते हैं।
- कुछ झुंडों में एक मिलियन तक छोटे फ्लेमिंगो और कई हजार तक बड़े फ्लेमिंगो फोनीकोप्टेरस रूबर रोजस पाए जाते हैं।
- छोटा राजहंस एक अनिवार्य फिल्टर फीडर है और रात में तथा सुबह के समय जब पानी की सतह शांत होती है, भोजन करता है, मुख्य रूप से तैरकर तथा सतह के पास शैवाल को एक विशेष चोंच से छानकर, जिसमें 10,000 तक सूक्ष्म पटलिकाएं होती हैं।
- फ्लेमिंगो पक्षियों का एक प्राचीन समूह है। उनके जीवाश्म रिकॉर्ड मियोसीन युग के हैं, जो लगभग 10 मिलियन वर्ष पहले का है।
- फ्लेमिंगो अपने खूबसूरत गुलाबी पंखों के साथ पैदा नहीं होते हैं । उनका रंग कैरोटीनॉयड पिगमेंट से आता है जिसे वे अपने आहार के हिस्से के रूप में खाते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रजनन में फ्लेमिंगो की सफलता उसके चमकीले रंग पर निर्भर करती है।
- ये पक्षी अनोखे हैं क्योंकि नर और मादा दोनों ही अपने बच्चों को एक प्रकार का पोषण प्रदान करते हैं जिसे फसल दूध कहा जाता है।
ये भी पढ़ें...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक