टिफिन में मांसाहारी भोजन लाने पर छात्र सस्पेंड, पैरेंट्स और प्रिंसिपल की तीखी बहस, देखें VIDEO

Vikram Jain | Sept 07, 2024, 12:11 IST
Amroha tiffin nonveg Case
यूपी के एक प्राइवेट स्कूल में लंच बॉक्स में मांसाहारी भोजन लाने पर प्रिंसिपल ने स्टूडेंट का नाम स्कूल से काट दिया। मामले को लेकर प्रिंसिपल और बच्चे के पैरेंट्स के बीच जमकर बहस भी हुई। जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्राइवेट स्कूल में टिफिन में मांसाहारी भोजन (Non Veg in lunch box) लाने पर एक नर्सरी के छात्र को सस्पेंड (Student suspended) कर दिया गया। इसको लेकर प्रिंसिपल और स्टूडेंट के पैरेंट्स के साथ तीखी बहस भी हुई। बच्चे की मां से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) हो रहा है। पूरा मामला अमरोहा के हिल्टन कान्वेंट स्कूल का है।



जानें क्यों काटा स्कूल से बच्चे का नाम

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्चे की मां द्वारा बनाया वीडियो वायरल हो गया। इस 7 मिनट लंबे वीडियो में स्कूल के प्रिंसिपल और छात्र की मां के बीच बहस हो रही है। प्रिंसिपल बच्चे को सस्पेंड करने के पीछे जो कारण बताया वह हैरान करने वाला है।



प्रिंसिपल का आरोप है कि छात्र अक्सर लंच बॉक्स में नॉनवेज लाता है। लड़के ने अन्य छात्रों को भी नॉन वेज खिलाकर उनका धर्म परिवर्तन की बातें करता है। साथ ही क्लास में मंदिर तोड़ने जैसी आपत्तिजनक बातें भी की है।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



प्रिंसिपल ने लगाए आरोप

प्रिंसिपल का आरोप है कि स्टूडेंट ने स्कूल में लंच बॉक्स में नॉनवेज लाने की बात स्वीकार की है। प्रिंसिपल यह भी कहते हैं कि छात्र का नाम स्कूल के रजिस्टर से हटा दिया गया है क्योंकि अन्य बच्चों के पैरेंट्स को समस्या थी। वायरल वीडियों में मां आरोपों को नकारती हुई नजर आती हैं।



प्रिंसिपल के दावों पर पलटवार

बच्चे की मां ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि प्रिंसिपल के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके लड़का ऐसी चीजों के बारे में बात नहीं कर सकता है, प्रिंसिपल के आरोप पर मां स्कूल में छात्र हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर बहस करते हैं।



महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को एक अन्य बच्चा मारता है, उसे अक्सर परेशान करता है। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि वह दूसरे छात्र पर आरोप लगाकर गुमराह करने की कोशिश कर रही है।



DIOS ने दिए घटना की जांच के आदेश

अब वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) वीपी सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए है। DIOS ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। साथ ही 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।



मामले में अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।



मुस्लिम संगठन में आक्रोश

मामले में नाराज अमरोहा के मुस्लिम संगठन ने आक्रोश जताया है। मुस्लिम कमेटी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के नाम से दिए गए ज्ञापन में स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • लंच में नॉनवेज लाने पर छात्र सस्पेंड
  • Student suspended for bringing nonveg
  • Amroha tiffin nonveg Case
  • यूपी अमरोहा स्कूल मामला
  • अमरोहा हिल्टन कान्वेंट स्कूल
  • UP student suspended
  • टिफिन में नॉनवेज लाने पर छात्र सस्पेंड
  • स्कूल से मुस्लिम छात्र सस्पेंड
  • अमरोहा जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी
  • लंच बॉक्स में नॉनवेज
  • Non Veg in lunch box
  • पैरेंट्स और प्रिंसिपल की बहस
  • अमरोहा न्यूज
  • टिफिन में मांसाहारी भोजन